Meerut News: Today a huge Bhandara was organized in Siddhbali Dham temple.
संवाददाता: मनीष गुप्ता
राष्ट्रीय हनुमान दल के जिला अध्यक्ष, मेरठ के यश राज गुप्ता जी के द्वारा कोटद्वार स्थित
सिद्धबाली धाम मंदिर में हवन पूजा करने बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर यश राज गुप्ता जी के द्वारा मेरठ जिले की आम जनता व कोटद्वार स्थित मंदिर के आस पास की आम जनता को भंडारे का निमंत्रण भेजा गया।
सभी भक्तो से अधिक से अधिक संख्या में पहुंच कर प्रसाद ग्रहण करने का अनुरोध किया गया। और उनको कहा गया कि आप सब लोग अधिक से अधिक संख्या में पहुंचे और सिद्धबली बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करे। और अपने जीवन को सफल बनाएं। भक्तो के आलू की सब्जी, पूड़ी, हलवा आदि खाने की प्रसाद के रूप में व्यवस्था की गई है। यश राज जी ने बताया कि इस पावन अवसर पर गरीबों को दल के सदस्यों के द्वारा अपने हाथो से खाना खिलाया जायेगा।