Etawah News: सपा समर्थक मनीष के पिता के निधन पर शोक जताने पहुंचे अखिलेश यादव

Etawah News: Akhilesh Yadav arrives to mourn the death of SP supporter Manish's father

Etawah News: Akhilesh Yadav arrives to mourn the death of SP supporter Manish's father

Share News

ब्यूरो संवाददाता

इटावा: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पार्टी समर्थकों और कार्यकर्ताओं का बेहद ही ध्यान रखते हैं। उनके हर सुख दुख में शामिल होना अखिलेश यादव बेहद महत्वपूर्ण मानते हैं। शहर के अजीतनगर में रहने वाले समाजवादी पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता मनीष कठेरिया के पिता रिटायर्ड पुलिस सब इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह के निधन की सूचना मिलने के बाद आज दोपहर अखिलेश यादव उनके आवास पर शोक जताने पहुंचे।

अखिलेश यादव ने मनीष की मां और बड़े भाई अनीस से मिल कर के पिता की मौत पर दुख जताय। 15 दिसंबर को मनीष के पिता रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह का बीमारी के चलते निधन हो गया था। अखिलेश यादव के साथ समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष गोपाल यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक यादव, पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, हर किशोर तिवारी, रघुराज सिंह शाक्य आदि मौजूद रहे।

You may have missed