मेरठ न्यूज: बीजेपी द्वारा सुझाव पेटी कार्यक्रम आयोजित किया गया।

IMG-20211221-WA0013
Share News

संवाददाता: मनीष गुप्ता

भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सुझाव पेटी कार्यक्रम के तहत आज नई बस्ती वार्ड 1 में अलग-अलग स्थानों पर कार्यक्रम किया गया जिसमें जनता द्वारा सुझाव लिए गए। आगामी चुनाव को लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने चुनावी बिगुल बजा दिया है। कार्यकर्ताओं ने घर घर जाकर जनसंपर्क शुरू कर दिया है। कार्यकर्ताओं ने जगह जगह बीजेपी सुझाव पेटी भी लगानी शुरू कर दी है। आम जनता से कहा गया की आपका पार्टी के लिए कोई भी सुझाव हो इस पेटी के माध्यम से हम तक भेज सकते हैं। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने चुनाव के समय वोट डालने वालो के लिए आधार कार्ड, वोट बनवाने का कार्य भी शुरू कर दिया है। पार्टी के कार्यकर्ता गरीब लोगो के बीच जाकर उनकी समस्या का समाधान करने में लगे है। कार्यकर्ताओं के द्वारा गरीबों को राशन, कपड़े आदि चीजे ज्यादा से ज्यादा गरीबों को मुफ्त दी जा रही है। सुझाव पेटी कार्यक्रम के दौरान मलियाना मंडल मंत्री सोहन कुमार सांवडिया, राहुल सांवडिया जाटव (सोशल मीडिया प्रभारी युवा मोर्चा), मोनू जाटव मंडल मंत्री,नितिन भारती वार्ड 1 अध्यक्ष, दीपक कुमार वार्ड 1 अध्यक्ष युवा मोर्चा, राहुल वर्मा वार्ड मंत्री युवा मोर्चा वार्ड के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

You may have missed