Etawah News: डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ “कार्यकर्ता बैठक” की 

Etawah News: Deputy CM Dr Dinesh Sharma holds "worker's meeting" with party workers

Etawah News: Deputy CM Dr Dinesh Sharma holds "worker's meeting" with party workers

Share News

संवाददाता महेश कुमार 

इटावा: एक दिवसीय दौरे पर आए उत्तर प्रदेश सरकार के डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ “कार्यकर्ता बैठक”में हिस्सा लिया। डिप्टी सीएम ने कहा कि पहले प्रदेश में भ्रष्टाचार एवं गुंडाराज व्याप्त था। जो भाजपा सरकार के आने से पूर्णतया समाप्त हो चुकी है। पूरे सूबे हो रहे सर्वे के अनुसार ये स्पष्ट है की आगामी विधानसभा चुनाव में जनता के आशीर्वाद से भाजपा पुनः पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रही है।

Etawah News: Deputy CM Dr Dinesh Sharma holds "worker's meeting" with party workers

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा है कि समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के करीबियों पर इनकम टैक्स की छापामारी का कोई राजनीतिक मकसद नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा इस तरह की राजनीति नहीं करती, इनकम टैक्स स्वतंत्र विभाग है और वह अपना काम करता है। भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास’ के तहत कार्य कर रही है। जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया एवं कहा आगामी विधानसभा चुनाव में जनपद की तीनों विधानसभा सीटों पर भाजपा अपना परिचम लहराएगी।  बैठक में प्रमुख रूप से लोकसभा सांसद डॉ रामशंकर कठेरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत, भर्थना विधायक सावित्री कठेरिया समेत पार्टी के पदाधिकारी और नेता कार्यकर्ता शामिल रहे।

You may have missed