Etawah News: There was a stir after the body of the young man who came to the in-laws' house was found, the family members accused him of murder
ब्यूरो संवाददाता
इटावा: ग्राम नगला नरिया में पारिवारिक विवाद व कर्ज से परेशान किसान ने पत्नी सहित जहर खाकर खुदकुशी कर ली। पहले पत्नी ने घर पर दम तोड़ा, उसके बाद किसान की मेडिकल यूनिवर्सिटी सैफई में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। 35 वर्षीय रजनीश उर्फ छोटे दुबे पुत्र जयप्रकाश दुबे ने कर्ज से परेशान होकर शुक्रवार रात अपनी पत्नी 25 वर्षीय कंचन के साथ जहरीला पदार्थ खा लिया।
सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने कंचन को मृतावस्था में पाया जबकि रजनीश को गंभीर हालत में तुरंत मेडिकल यूनिवर्सिटी पहुंचाया गया, वहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। कंचन के पिता रामकिशोर पुत्र गोपी निवासी टीचर्स कालोनी बाह आगरा को स्वजन ने रात में सूचना दे दी थी, जिस पर वे शनिवार सुबह गांव पहुंच गए थे। दंपती अपने पीछे एक वर्षीय पुत्र अंशु को छोड़ गए हैं। करीब तीन वर्ष पहले उनके एक मासूम पुत्र की एक हादसे में मृत्यु हो गई थी।
थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामला सामूहिक खुदकुशी का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पता चला है कि बैंक, साहूकार का कर्ज होने से उनके लगातार दबाव से दंपती तनाव में रहते थे। इसके अलावा बिजली विभाग की भी बकायेदारी चल रही थी। कर्ज की वजह से घर के तंगी भरे हालात भी दंपती में अक्सर कलह की वजह बनते थे। फिलहाल मृतका के मायके वालों की तरफ से किसी प्रकार का आरोप सामने नहीं आया है। रजनीश के भाई अवनीश दुबे ने बताया कि पत्नी-पत्नी के बीच आए दिन झगड़ा होता था। एक दिन पूर्व ही हमने कंचन के भाई राजाराम शर्मा को उन्हें यहां से ले जाने के लिए कहा था। इसी बीच घटना हो गई।