Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

अम्बेडकर नगर न्यूज : ग्राम सचिव जयनारायण यादव के बचाव मे चल रही लीपापोती

जनवाद टाइम्स 15 December 2021
अम्बेडकर नगर न्यूज : ग्राम सचिव जयनारायण यादव के बचाव मे चल रही लीपापोती
Share News
       

संवाददाता पंंकज कुमार

अंबेडकरनगर जिले के तहसील आलापुर क्षेत्र रामनगर विकासखंड में तैनात ग्राम पंचायत विकास अधिकारी जय नारायण यादव की कार्यप्रणाली एवं मनमाने रवैया से सिपाह, अशरफाबाद, चौधरीपुर बौराव, व शाहपुर औरांव ग्राम समेत कई अन्य ग्राम पंचायतों के ग्रामीण काफी परेशान हैं । माहभर पूर्व सिपाह ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान अशोक कुमार कनौजिया व अशरफाबाद ग्राम पंचायत की ग्राम प्रधान सरिता देवी समेत चौधरीपुर बौराव एवं शाहपुर औराव ग्राम के ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत विकास अधिकारी जय नारायण यादव पर तमाम गंभीर आरोप लगाते हुए अविलंब उनका स्थानांतरण कर आरोपों की जांच करा कर कार्यवाही किए जाने की मांग किया था।

 

IMG 20211215 WA0060सिपाह ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान अशोक कुमार कनौजिया व अशरफाबाद ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान सरिता देवी ने पिछले माह संपूर्ण समाधान दिवस के मौके पर जिला अधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी से मुलाकात कर उन्हें शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग किया था। स्थानीय विकास खंड के उच्च अधिकारियों द्वारा ग्राम पंचायत विकास अधिकारी जय नारायण यादव के बचाव में मामले में लीपापोती कर जांच आख्या प्रेषित कर दी गई थी जिससे नाराज ग्राम प्रधानों ने पुनः मुख्यमंत्री, महामहिम राज्यपाल ,जिलाधिकारी समेत अन्य अधिकारियों को शिकायती पत्र प्रेषित कर कार्यवाही किए जाने की मांग किया है।

अम्बेडकर नगर न्यूज : ग्राम सचिव जयनारायण यादव के बचाव मे चल रही लीपापोती

फ़ाइल फोटो ग्राम सचिव

ग्राम पंचायत विकास अधिकारी जय नारायण यादव पर आरोप है कि वह शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करने के बजाय सरकार की छवि धूमिल करने के प्रयासों में लगे हुए हैं। आवास सूची में शामिल पात्रों तथा अन्य योजना के लाभार्थियों से सुविधा शुल्क की मांग करते हैं तथा योजनाओं के लाभ से वंचित किए जाने की धमकी भी देते हैं। उनके कार्यप्रणाली से ग्राम प्रधानों एवं ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।

Post navigation

Previous: Bihar news दिनांक15/12/2021को नेहरू युवा केन्द्र, वैशाली(युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार)के तत्वावधान मे गणतंत्र दिवस समारोह2022के अंतर्गत जिला स्तरीय भाषण
Next: Prayagraj News :नगर निगम द्वारा संचालित बसवार प्लांट में 15.12.2021को सी0एण्ड डी0 वेस्ट प्लान्ट का हुआ शुभारंभ सी0एण्ड डी0 वेस्ट प्लान्ट प्रारंभ करने वाला प्रयागराज प्रदेश का पहला नगर निगम है

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0199
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.