Etawah News: कृषि अधिकारी अभिनंदन सिंह ने हरी झंडी दिखाकर प्रधान मंत्री फसल बीमा बाइक रैली को किया रवाना 

Etawah News: Agriculture Officer Abhinandan Singh flagged off the Prime Minister's Crop Insurance Bike Rally
Share News

ब्यूरो संवाददाता 

इटावा: “सूचना और प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार की संस्था सीएससी ई- गवर्नेंस सर्विजेज़ इंडिया लिमिटेड द्वारा संचालित कॉमन सर्विस सेंटरों के माध्यम से विभिन्न लाभार्थी सेवाओं का अभियान चलाकर नागरिकों को पंजीकरण करने के क्रम मे आज प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अन्तर्गत एक बाईक रैली का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ कृषि भवन इटावा से अभिनंदन सिंह कृषि अधिकारी महोदय द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

Etawah News: Agriculture Officer Abhinandan Singh flagged off the Prime Minister's Crop Insurance Bike Rally

सीएससी जिला प्रबंधक उत्तम पोरवाल और मुकेश सिंह ने बताया कि बाईक रैली करने का उद्देश्य किसान भाइयों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के संबंध मे जागरूक करना है। बताते चलें कि, आयुष्मान भारत, ई-श्रम पंजीकरण, प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षरता अभियान, प्रधामंत्री किसान मानधन योजन, प्रधामंत्री व्यापारी मानधन योजन, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री सम्माननिधि योजना, आदि का आयोजन किया जाता है।

You may have missed