Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News: जिलाधिकारी ने कर-करेत्तर एवं राजस्व वसूली की प्रगति की समीक्षा की

जनवाद टाइम्स 11 December 2021
Prayagraj News: जिलाधिकारी ने कर-करेत्तर एवं राजस्व वसूली की प्रगति की समीक्षा की
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री की अध्यक्षता में शनिवार को संगम सभागार में कर-करेत्तर एवं राजस्व वसूली के प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक में विभागवार समीक्षा में वाणिज्यकर विभाग की समीक्षा करते हुए सेक्टर-1 व सेक्टर-10 की प्रगति धीमी पाये जाने पर जिलाधिकारी ने सम्बंधित वाणिज्यकर अधिकारियों को स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।

 

IMG 20211211 WA0054 परिवहन विभाग की समीक्षा करते हुए उन्होंने वसूली की प्रगति धीमी पाये जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रवर्तन की कार्रवाई में तेजी लाने एवं ओवर लोडिंग वाहनों के विरूद्ध कड़ाई से कार्रवाई करने के निर्देश देने के साथ ही साथ बाहर से आने वाले वाहनों की चेक गेट पर प्रभावी चेकिंग की कार्रवाई किये जाने का निर्देश दिया है। स्टाॅम्प विभाग की समीक्षा में सदर एवं हण्डिया की प्रगति खराब पाये जाने पर उप निबंधक सदर एवं हण्डिया को भी स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है। इसी तरह से बिजली विभाग की समीक्षा में नैनी, रामबाग एवं टैगोर टाउन की प्रगति खराब पाये जाने पर चेतावनी देते हुए तेजी लाये जाने का निर्देश दिया है।

 

Prayagraj News: जिलाधिकारी ने कर-करेत्तर एवं राजस्व वसूली की प्रगति की समीक्षा कीभारतगंज, फूलपुर एवं हण्डिया नगर पंचायत में वसूली की प्रगति खराब पाये जाने पर सम्बंधित अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायतों से स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। खनन विभाग की समीक्षा में राजस्व वसूली की प्रगति खराब पाये जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने खनन अधिकारी को इस माह के अंत तक प्रगति को बढ़ायें जाने का निर्देश दिया है। बाट माप विभाग की समीक्षा में स्टैनली रोड़ सेक्टर की राजस्व वसूली की प्रगति खराब पाये जाने पर वरिष्ठ निरीक्षक को स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री जगदम्बा सिंह तथा अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Prayagraj News :जनपद न्यायालय इलाहाबाद व समस्त तहसीलों में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 28415 वादों का किया गया निस्तारण
Next: Lucknow News:अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को12 दिसंबर को नि:शुल्क वितरण कराए जाने का निर्देश

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260622-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0024
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0016
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर

जनवाद टाइम्स 22 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:
  • Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
  • Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर
  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.