Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar news आवासीय अनुसूचित जाति/जनजाति विद्यालयों में दीदी की रसोई के संचालन की कवायद शुरू

जनवाद टाइम्स 9 December 2021
IMG-20211209-WA0047
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

जीविका दीदी द्वारा जिला के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आवासीय विद्यालयों में स्वच्छ और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने की पहल जिला कल्याण विभाग के सहयोग से किया जा रहा है। शुरुआती दौर मे जिला के ऐसे आठ विद्यालयों में भोजन उपलब्ध कराने का काम किया जाएगा। जीविका दीदी आवासीय विद्यालयों में कैन्टीन का संचालन सुचारू रूप से कर सके, इसके लिए पहले चरण मे दीदियों को तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण 6-8 दिसंबर के बीच रामनगर, बगहा और सिधाव मे प्रशिक्षण दिया जा चुका है। जबकि दूसरे चरण मे मैनाटांड, गौनाहा और सिधाव मे 9-11 दिसंबर के बीच 20-20 दीदियों को प्रशिक्षण किया जाना है।

 

 

IMG 20211209 WA0047प्रशिक्षण का आयोजन संबंधित आवासीय विद्यालयों में ही कराया जा रहा है ताकि जीविका दीदी स्कूल के माहौल से भलीभांति परिचित हो सकें। तीन दिवसीय प्रशिक्षण में रसोई प्रबंधन, बड़े स्तर पर भोजन बनाना, खाना परोसना, समय प्रबंधन और साफ-सफाई जैसे विषय पर प्रशिक्षण दिया जा रहा। प्रशिक्षण के बाद जीविका दीदी तीन वक्त नाश्ता और दो बार भोजन की व्यवस्था करेंगी।

 

IMG 20211209 WA0046जीविका के प्रबंधक गैर कृषि शाहिद खान ने बताया कि पूर्व से ही जीविका दीदी द्वारा अनुमंडल अस्पतालों में *दीदी की रसोई* के नाम से कैन्टीन का संचालन सफलतापूर्वक कर रही हैं। इसी के मद्देनजर जीविका दीदी पर भरोसा जताते हुए कल्याण विभाग ने विद्यालयों के कैंटीन का संचालन जीविका दीदियों दिया है।

 

Bihar news आवासीय अनुसूचित जाति/जनजाति विद्यालयों में दीदी की रसोई के संचालन की कवायद शुरूउन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का सफल आयोजन के बाद दूसरे आवासीय विद्यालयों के कैन्टीन कि जिम्मेदारी जीविका दीदी को सौंपी जा सकती है।जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक अविनाश कुमार ने कल्याण विभाग द्वारा इस दिशा मे किए गए सहयोग की सराहना करते हुए बताया कि विभाग द्वारा जीविका दीदी को खुशनुमा माहौल उपलब्ध कराया जा रहा है जिससे कैन्टीन के संचालन में जीविका दीदी को काफी मदद मिल रही है। इन्होंने बताया कि कैंटीन व्यवसाय दीदियों के रोजगार के अच्छा माध्यम बन रहा है। इससे दीदियों के आर्थिक स्थिति मे काफी बदलाव आया है।

Post navigation

Previous: Bihar news मुख्यमंत्री बहुमूल्य योजना नल जल योजना मे घोर अनियमितता पाई गई
Next: Bihar news दफादार एवं चौकीदारों का काम छापामारी और शराब पकड़ना नहीं

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260505-WA0010
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra न्यूज़ :आगरा: सेंट एंड्रूज स्कूल में सर्वाइकल कैंसर जागरूकता सेमिनार, छात्राओं को स्वास्थ्य व टैलीमानस की दी गई जानकारी

जनवाद टाइम्स 5 May 2026
IMG-20260504-WA0121
  • Ambedkar Nagar

Ambedkar Nagar News: ग्रामीण बैंक में ग्राहकों से बदसलूकी, शाखा प्रबंधक प्रेम सिंह के रवैये से फूटा गुस्सा।

जनवाद टाइम्स इटावा 4 May 2026
ChatGPT Image May 4, 2026, 03_49_54 PM
  • Etawah

Etawah News : संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम

जनवाद टाइम्स इटावा 4 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-03 at 2.05.05 PM
  • Etawah

Etawah News : भारत विकास परिषद तुलसी शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह सम्पन्न, समाजसेवा के संकल्प के साथ नई टीम ने संभाली जिम्मेदारी

जनवाद टाइम्स इटावा 3 May 2026

Latest News

  • Agra न्यूज़ :आगरा: सेंट एंड्रूज स्कूल में सर्वाइकल कैंसर जागरूकता सेमिनार, छात्राओं को स्वास्थ्य व टैलीमानस की दी गई जानकारी
  • Ambedkar Nagar News: ग्रामीण बैंक में ग्राहकों से बदसलूकी, शाखा प्रबंधक प्रेम सिंह के रवैये से फूटा गुस्सा।
  • Etawah News : संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम
  • Etawah News : भारत विकास परिषद तुलसी शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह सम्पन्न, समाजसेवा के संकल्प के साथ नई टीम ने संभाली जिम्मेदारी
  • Etawah News : स्मार्ट मीटर के खिलाफ AAP का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.