Etawah News: महिलाओं को उनकी सुरक्षा के प्रति मिशन शक्ति अभियान के मेगा इवेंट के तहत जागरूकता रैली निकाली

Etawah News: Awareness rally was taken out for the safety of women under the mega event of Mission Shakti Abhiyan

Etawah News: Awareness rally was taken out for the safety of women under the mega event of Mission Shakti Abhiyan

Share News

संवाददाता दिलीप कुमार 

इटावा: महिलाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिये चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान के मेगा इवेंट में बुधवार को जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को एसएसपी जय प्रकाश सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रिजर्व पुलिस लाइन्स से रवाना किया, जो शहर भ्रमण के बाद वापस पुलिस लाइन्स में आकर सम्पन्न हुई। रैली में महिला रिक्रूटों ने प्रतिभाग किया। रैली रिजर्व पुलिस से प्रारंभ होकर शहर क्षेत्र के नुमाइश चौराहा, पक्का तालाब चौराहा, बलराम सिहं चौराहा, नौरंगाबाद चौराहा, शास्त्री चौराहा, एसएसपी चौराहा होते हुए वापस पुलिस लाइन्स पहुंची। महिला सुरक्षा संबंधी उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियानों के संबंध में जनता को जागरुक किया।

Etawah News: Awareness rally was taken out for the safety of women under the mega event of Mission Shakti Abhiyan

जागरुकता रैली में रिजर्व पुलिस लाइन्स में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही रिक्रूट महिला आरक्षियों ने भाग लिया। एसएसपी जय प्रकाश सिंह ने बताया कि महिलाओं को उनकी सुरक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिये यह रैली निकाली गई है। उन्होंने बताया कि नारी उत्थान की दिशा में उठाए गए कदम हैं, जिससे महिलाओं व बेटियों को पूरा सम्मान मिल सके। साथ ही महिलाएं अपने अधिकारी के प्रति जागरुक भी हों यही प्रयत्न है। इसके तहत विशेष रूप से कालेजों में कार्यक्रम किए जाएंगे।

इसी के तहत लखनऊ से आए मिशन शक्ति वाहन को शहर में घुमाया गया है जो वूमेन पावर हेल्पलाइन 1090 का प्रचार प्रसार करेगा। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ओमवीर सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक नगर कपिल देव, क्षेत्राधिकारी नगर राजीव प्रताप सिंह, महिला थानाध्यक्ष रजनी सिंह सहित लखनऊ से आयी 1090 टीम सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे।

You may have missed