Etawah  News: ग्रामीण युवा खेल महोत्सव के तहत अंशुल यादव ने खिलाड़ियों को बांटी किट

Etawah  News: Anshul Yadav distributed kits to the players under the Rural Youth Sports Festival

Etawah  News: Anshul Yadav distributed kits to the players under the Rural Youth Sports Festival

Share News

संवाददाता महेश कुमार 

इटावा: ग्रामीण युवा खेल महोत्सव के तहत जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव ने खिलाड़ियों को बांटी क्रिकेट किट। जिला पंचायत अंशुल यादव ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं में खेलो के प्रति आकर्षित करने के लिये ग्रामीण युवा खेल महोत्सव का आयोजन किया जाना था लेकिन कोरोना के चलते खेलो का आयोजन नही किया जा सका लेकिन खिलाड़ियों को स्वास्थ और खेलो के प्रति आकर्षित करने के लिये क्रिकेट किट वितरित की गई है।

उन्होंने कहा कि खिलाड़ी अपनी रुचि के अनुसार खेलो में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर अपने परिवार और जिले का नाम रोशन कर सके इसके लिये खेल किट का वितरण किया जा रहा है। इस दौरान अंशुल यादव के छोटे भाई आर्यन यादव, जिला पंचायत सदस्य सचिन यादव, सपा जिला उपाध्यक्ष अवनीश राजपूत, एच एन पब्लिक स्कूल के प्रबंधक पवन यादव समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

You may have missed