Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News :मा0 सदस्या उ .प्र. राज्य महिला आयोग ने महिला जनसुनवाई में सुनी पीड़ित महिलाओं की समस्यायें

जनवाद टाइम्स 8 December 2021
IMG-20211208-WA0042
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

मा. सदस्या, उ.प्र. राज्य महिला आयोग श्रीमती अनीता सचान के द्वारा बुधवार को सर्किट हाऊस में मिशन शक्ति फेज-3 के अन्तर्गत महिलाओं से सम्बंधित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं विषयक जागरूकता शिविर एवं महिला जनसुनवाई की गयी। जनसुनवाई में घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, योजनाओं का लाभ न मिलने, अवैध कब्जे से सम्बंधित शिकायतों सहित अन्य कई शिकायतें सुनवाई के लिए आयी। उन्होंने कहा कि महिला आयोग का गठन पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए ही हुआ है। यदि किसी महिला को न्याय मिलने में कोई परेशानी आ रही है तो वे अपनी समस्या को लेकर महिला जनसुनवाई में जरूर आये। जनसुनवाई में पीड़ित महिलाओं की पूरी सहायता की जायेगी। महिला जनसुनवाई में कुल 32 प्रकरण सुनवाई के लिए आये, जिनमें से 4 प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।

 

IMG 20211208 WA0043 जनसुनवाई में अंजू पाल पत्नी भरत लाल पाल निवासी फाफामऊ सोरांव ने कब्जा दिलाये जाने, विजय लक्ष्मी दुबे उर्फ रूची पुत्री शैलेन्द्र कुमार दुबे निवासी इंदिरा नगर लखनऊ ने जनसुनवाई में अपने पती के दूसरी शादी किये जाने, साधना सिंह पत्नी आदिल सिंह निवासी राजरूपपुर के द्वारा छेड़खानी व लूट किये जाने, प्रियंका केसरवानी पुत्री बृजलाल केसरवानी निवासी मुट्ठीगंज ने घरेलू हिंसा, मन्तशा खानम पुत्री मो0 फाजिल कमर निवासी महेवा नैनी ने महिला उत्पीड़न व भ्रूण हत्या से सम्बंधित शिकायत मा0 सदस्या से की। मा0 सदस्या ने सभी शिकायती प्रार्थना पत्रों पर गुणवत्ता के साथ त्वरित कार्रवाई करते निस्तारित करने का निर्देश दिया है। साथ ही जनसुनवाई में वृद्धापेंशन, आवास तथा अन्य योजनाओं से सम्बंधित प्रार्थना पत्र दिए गए, जिसपर मा0 सदस्य ने आवश्यक कार्यवाही करने के लिए कहा है।

 

IMG 20211208 WA0042मा0 सदस्या ने पीड़ित महिलाओं की समस्याओं को सुना। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कोई महिला अगर शिकायत लेकर थाने में जाती है, तो पूरी गम्भीरता/संवेदना के साथ महिलाओं की शिकायतों को सुनते हुए आवश्यक कार्यवाही करते हुए शिकायतकर्ता को संतुष्ट किया जाये। उन्होंने कहा कि इसमें किसी प्रकार की शिथिलता, लापरवाही न बरती जाये।

 

Prayagraj News :मा0 सदस्या उ .प्र. राज्य महिला आयोग ने महिला जनसुनवाई में सुनी पीड़ित महिलाओं की समस्यायेंउन्होंने कहा कि महिला जन सुनवाई में आने वाले शिकायती प्रकरणों के निस्तारण की मानिटरिंग सुनवाई के बाद नियमित रूप से आयोग के स्तर पर की जाती है इसलिए प्रकरणों को बेवजह लम्बित करने तथा पीड़ित महिलाओ को न्याय दिलाने में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाये। इस अवसर पर सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: अम्बेडकर नगर न्यूजःनवागत इंस्पेक्टर दुर्गेश मिश्र को जलालपुर से थाना राजेसुल्तानपुर की सौंपी गई कमान 
Next: Etawah News: कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों ने चलाया सदस्यता अभियान

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260505-WA0010
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra न्यूज़ :आगरा: सेंट एंड्रूज स्कूल में सर्वाइकल कैंसर जागरूकता सेमिनार, छात्राओं को स्वास्थ्य व टैलीमानस की दी गई जानकारी

जनवाद टाइम्स 5 May 2026
IMG-20260504-WA0121
  • Ambedkar Nagar

Ambedkar Nagar News: ग्रामीण बैंक में ग्राहकों से बदसलूकी, शाखा प्रबंधक प्रेम सिंह के रवैये से फूटा गुस्सा।

जनवाद टाइम्स इटावा 4 May 2026
ChatGPT Image May 4, 2026, 03_49_54 PM
  • Etawah

Etawah News : संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम

जनवाद टाइम्स इटावा 4 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-03 at 2.05.05 PM
  • Etawah

Etawah News : भारत विकास परिषद तुलसी शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह सम्पन्न, समाजसेवा के संकल्प के साथ नई टीम ने संभाली जिम्मेदारी

जनवाद टाइम्स इटावा 3 May 2026

Latest News

  • Agra न्यूज़ :आगरा: सेंट एंड्रूज स्कूल में सर्वाइकल कैंसर जागरूकता सेमिनार, छात्राओं को स्वास्थ्य व टैलीमानस की दी गई जानकारी
  • Ambedkar Nagar News: ग्रामीण बैंक में ग्राहकों से बदसलूकी, शाखा प्रबंधक प्रेम सिंह के रवैये से फूटा गुस्सा।
  • Etawah News : संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम
  • Etawah News : भारत विकास परिषद तुलसी शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह सम्पन्न, समाजसेवा के संकल्प के साथ नई टीम ने संभाली जिम्मेदारी
  • Etawah News : स्मार्ट मीटर के खिलाफ AAP का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.