Etawah News: शहर को जाम मुक्त एवं सुंदर बनाए जाने के लिए व्यापार मंडल कोतवाली प्रभारी से मिले 

Etawah News: To make the city jam-free and beautiful, the trade board met the Kotwali in-charge

Etawah News: To make the city jam-free and beautiful, the trade board met the Kotwali in-charge

Share News

संवाददाता महेश कुमार 

इटावा: शहर कोतवाली में आज कोतवाली प्रभारी टी पी वर्मा के साथ व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई जिसमें अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला प्रभारी मनोज अग्रवाल जिला महामंत्री धर्मेंद्र कुमार जैन जिला उपाध्यक्ष लल्लू वारसी जिला मंत्री इकरार अहमद युवा जिला महामंत्री रंजीत सिंह कुशवाह युवा जिला उपाध्यक्ष ठाकुर आकाशदीप गौर सहित अन्य व्यापार मंडल के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

जिला महामंत्री धर्मेंद्र कुमार जैन ने शहर को जाम मुक्त बनाने के लिए 4 फुट का त्रिपाल एवं सभी पथ विक्रेता 4 फुट की त्रिपाल के अंदर ही अपना व्यापार करें एवं सड़क के बीचो-बीच लगे वाहनों को हटाया जाए बीच में खड़े दोपहिया वाहन चार पहिया वाहनों को बाजारों में ना खड़ा किया जाए यह बात रखी। शीघ्र प्रशासन एवं व्यापार मंडल के सहयोग से शहर को जाम मुक्त एवं सुंदर बनाए जाने का प्रयास किया जाएगा।

You may have missed