Prayagraj News :मा0 सांसद फूलपुर के कर-कमलों द्वारा लोकसभा क्षेत्र फूलपुर में सांसद खेल स्पर्धा के अन्तर्गत क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारम्भ 28 नवम्बर को

Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

मा0 सांसद फूलपुर श्रीमती केशरी देवी पटेल के मीडिया प्रभारी श्री पवन श्रीवास्तव ने बताया है कि सांसद खेल स्पर्धा के अन्तर्गत चयनित लोकसभा क्षेत्र फूलपुर में क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारम्भ दिनांक 28 नवम्बर, 2021 को ग्रामसभा गोहरी विकास खण्ड सोरांव में प्रातः 10:00 बजे, लंका खेल मैदान विकास खण्ड फूलपुर में अपरान्ह 12:00 बजे एवं ग्रामसभा पिपरी विकास खण्ड धनूपुर में अपरान्ह 02:00 बजे मा0 सांसद केशरी देवी पटेल के कर-कमलों द्वारा किया जायेगा। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी गंगापार के अध्यक्ष श्री अश्वनी द्विवेदी, महानगर अध्यक्ष श्री गणेश केशरवानी, मा0 विधायक फूलपुर श्री प्रवीण पटेल, मा0 विधायक फाफामऊ श्री विक्रमाजीत मौर्य जी एवं भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष गंगापार श्री नवीन पटेल व महानगर के युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्री रोहित पाण्डेय समेत पार्टी के समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।

Trending News