Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar news बैरिया पंचायत में विकास और जनता के बीच रहा हूँ पूल बनकर और शायद इसलिए मेरा चुनाव चिन्ह है पूल छाप – नवीन कुमार

जनवाद टाइम्स इटावा 27 November 2021
IMG-20211127-WA0001
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

पश्चिम चम्पारण के बैरिया प्रखंड के बैरिया पंचायत से निवर्तमान मुखिया नवीन कुमार ने अपने चुनाव चिन्ह को लेकर कहा कि मैं जनता व विकास के बीच जनप्रतिनिधि नहीं पूल बनकर रहा हूँ और इसी कारण शायद मेरा चुनाव चिन्ह पूल ही है। बैरिया पंचायत में मेरे बीते 5 सालों में जितने पूलों का निर्माण कराया गया वो कभी भी किसी के कार्यकाल में नहीं बनाया गया। मैं अपने पंचायत में जनता की विकास के लिए हर मुमकिन कोशिश करते हुए आज अपने मतदाताओं का अपार समर्थन पा रहा हूँ। पंचायत में नाला नाली, व आवास बनाने के क्षेत्र में अप्रत्याशित रूप से कार्य करवाया गया। शौचालयों व चापाकलों से पंचायत वासियों को लाभान्वित किया गया। मेरे कार्यकाल में पंचायत सरकार भवन का निर्माण कराया गया। अंतिम संस्कार के लिए शव दाह गृह का निर्माण कराया गया। वार्ड नंबर 1 से 12 तक के हर गली गली में सड़कों और नालियों का निर्माण कराया गया है जो कि विकास की स्वतः गाथा लिख रहा है और जनता मुझे फिर से एक बार मौका देती है तो जो कमियां है उसे पूरा की जाएगी।

हालांकि ग्रामीणों ने भी मुखिया नवीन कुमार के कार्यकाल में किए गए कार्यों की सराहना की। और जिस तरह से उनके जन समर्थन में विशाल जूलूस का हिस्सा बने उससे उनकी लोकप्रियता का अंदाजा लगाया जा सकता है। ऐसे में कुछ चुनावी पंडितों ने तो यहां तक कहा कि जनता का समर्थन व आशिर्वाद प्रत्याशी नवीन कुमार को मिलने के कारण जीत मिलना तय है पर उन चुनावी पंडितों की भविष्यवाणी कहाँ तक सच होकर जनता का मत किस प्रत्याशी को जीत दिलाएगी यह तो मतदान व मतगणना के पश्चात ही स्पष्ट हो पाएगा।

Post navigation

Previous: प्रयागराज न्यूज़ : संविधान दिवस के अवसर पर प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन आयोजित
Next: Bihar news बिहार सरकार दलितों के विकास पर सिर्फ फोकस करती है।

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260611-WA0001
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: डॉ. दिनेश प्रसाद के घर में चोरी, नकदी लेकर फरार हुए चोर

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0003
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News :पश्चिम चम्पारण को आदर्श जिला बनाने के लिए सभी को मिलकर करना होगा कार्य : लखेन्द्र कुमार रौशन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0005
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पुलिस अधीक्षक पश्चिम चंपारण द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0009
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: खेत बचाओ अभियान के तहत संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

जनवाद टाइम्स 11 June 2026

Latest News

  • Bihar News: डॉ. दिनेश प्रसाद के घर में चोरी, नकदी लेकर फरार हुए चोर
  • Bihar News :पश्चिम चम्पारण को आदर्श जिला बनाने के लिए सभी को मिलकर करना होगा कार्य : लखेन्द्र कुमार रौशन
  • Bihar News: पुलिस अधीक्षक पश्चिम चंपारण द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन
  • Bihar News: खेत बचाओ अभियान के तहत संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • प्रयागराज न्यूज: 9 सूत्रीय मांगों को लेकर समाजवादियों ने करछना एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.