Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: बीआरसी शिक्षा अभियान के अन्तर्गत दिव्यांगों को उपकरण वितरण शिविर का आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 24 November 2021
Etawah News: Organized equipment distribution camp for the differently-abled under BRC education campaign

Etawah News: Organized equipment distribution camp for the differently-abled under BRC education campaign

Share News
       

संवाददाता: मनोज कुमार
जसवन्तनगर/इटावा: बीआरसी में समग्र शिक्षा अभियान समेकित शिक्षा के अन्तर्गत 6 से 14 वर्ष के विशिष्ट आवश्यकता वाले दिव्यांग जिन्हें चलने उठने बैठने में तथा दृष्टि से समस्याग्रस्त बच्चों के लिए तथा सुनने में अक्षम श्रवणबाधित बच्चों के लिए उपकरण उपस्कर वितरण शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नम्रता सिंह उपजिलाधिकारी तथा विशिष्ट अतिथि तहसीलदार अशोक कुमार के द्वारा कार्यक्रम का शुभारम्भ सरस्वती माँ के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। जिला समन्वयक समेकित शिक्षा व खण्ड शिक्षा अधिकारी प्रवीन कुमार के द्वारा मुख्य अतिथि को एवं रिसोर्स टीचर प्रहलाद कुमार द्वारा विशिष्ट अतिथि को बूके व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया और प्रहलाद कुमार, सत्यनारायण प्रसाद, अनिल कुमार व खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

इस कार्यक्रम का आयोजन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उमानाथ के निर्देशन में जिला समन्वयक समेकित शिक्षा अर्चना सिन्हा एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी प्रवीन कुमार के एलिम्को कानपुर के दिव्यांगता विशेषज्ञ अमित कुमार तथा ऑडियालाजिस्ट विशेषज्ञ ओम सिंह और कैलीपर्स विशेषज्ञ विवेक कुमार द्वारा उपकरण के लिए चिन्हित बच्चों को उपकरण प्राप्त करायें गये। मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी द्वारा बच्चों को आशीर्वचन देते हुए कहाँ कि आपको स्कूल आने व जाने में जो असुविधा हो रही थी। आज इस उपकरण के प्रयोग से आपको शिक्षण प्रशिक्षण में काफी सुविधा होगी और इस उपकरण के सहारे आप शिक्षा की मुख्यधारा से जुड़ सकेगें। दिव्यांगता अभिशाप नहीं है। कितना अच्छा है आज स्कूल न जा सकने वाले बच्चे भी उपकरण पाकर सुगमतापूर्वक रैम्प के माध्यम से स्कूल के कक्षाकक्ष तक पहुँच सकेंगे। हमें बहुत खुशी हो रही है कि समेकित शिक्षा के अन्तर्गत आप सभी बच्चों को उपकरण व उपस्कर ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, बैसाखी, कैलीपर्स ब्रेलस्लेट स्टाइलस, छड़ी, रोलेटर तथा एमआर कीट आदि उपकरण और कान की मशीन प्रदान किये जा रहें है। आज इस कैम्प के लिए समेकित शिक्षा से अर्चना सिन्हा व उनके समस्त विशेष शिक्षक बधाई के पात्र हैं जो इन दिव्यांग बच्चों को सुदूर ब्लॉकों से लाकर उपकरण उपलब्ध करा रहे है।

अन्त में जिला समन्वयक अर्चना सिन्हा द्वारा यह जानकारी दी गयी कि यहाँ पर कुल पंजीकृत 214 बच्चों में से कुल 151 बच्चों को उपकरणों के लिए चिन्हित किया गया जिसमें 12 व्हीलचेयर 18 बैसाखी, 19 कैलीपर्स, 44 ट्राईसाइकिल, 13 रोलेटर, 11 ब्रेलकीट 08 सी पी चेयर, 11 स्मार्ट केन और कान की मशीन हेतु 33 सुनने में अक्षम बच्चों को 66 कान की मशीन के साथ बैटरी भी प्रदान किया गया और यह भी जानकारी दी कि कुछ बच्चों को एक अथवा दो उपकरण भी प्रदान किये जा रहें जिससे बच्चा ट्राईसाइकिल से विद्यालय तक पहुँच कर बैसाखी के माध्यम से या रोलेटर के सहारे कक्षा कक्ष में बैठ कर शिक्षा ग्रहण कर सके। इस कैम्प में दिव्यांग बच्चों को उपस्थित होने की हार्दिक शुभ कामनायें दी गईं। इस कैम्प में रिसोर्स टीचर प्रहलाद कुमार एआरपी जितेन्द्र कुमार, अरविन्द शान्ती स्वरूप तथा समस्त स्पेशल एजूकेटर्स अनिल कुमार, अवधेश कुमार, जितेन्द्र मौर्य, रामकुमार यादव, यशवन्त सिंह, अवधेश सिंह, अतुल कुमार, राजेन्द्र कुमार, नीलेश कुमार, ओम प्रकाश, अवधेश कुमार, सच्चिदानन्द पाण्डेय का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन राजेन्द्र यादव एआरपी द्वारा किया गया ।

Post navigation

Previous: अम्बेडकर नगर न्यूजः आलापुर के नवनियुक्त उपजिलाधिकारी ने नोटिस जारी की लेखपाल खिलाफ लेखपाल संघ ने खोल मोर्चा
Next: Etawah News: शिक्षकों ने किसानों को समझाया पराली प्रबंधन

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260710-WA0017
  • Breaking News
  • Crime
  • Uttar Pradesh

UP News : आजमगढ़ के पवई में बुजुर्ग और चचेरे पोते की गला रेतकर हत्या, क्षेत्र में सनसनी

जनवाद टाइम्स 10 July 2026
IMG-20260710-WA0005
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: बेतिया नगर निगम में आकस्मिक मरम्मत कार्यों के लिए एजेंसियों का बनेगा पैनल: महापौर गरिमा देवी सिकारिया

जनवाद टाइम्स 10 July 2026
IMG-20260710-WA0006
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

समाहरणालय बेतिया में राज्यस्तरीय सामाजिक सुरक्षा पेंशन कार्यक्रम का हुआ सीधा प्रसारण

जनवाद टाइम्स 10 July 2026
IMG-20260710-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : बगहा अनुमंडलीय अस्पताल में नवजात की मौत के बाद हंगामा, परिजनों ने की तोड़फोड़

जनवाद टाइम्स 10 July 2026

Latest News

  • UP News : आजमगढ़ के पवई में बुजुर्ग और चचेरे पोते की गला रेतकर हत्या, क्षेत्र में सनसनी
  • Bihar News: बेतिया नगर निगम में आकस्मिक मरम्मत कार्यों के लिए एजेंसियों का बनेगा पैनल: महापौर गरिमा देवी सिकारिया
  • समाहरणालय बेतिया में राज्यस्तरीय सामाजिक सुरक्षा पेंशन कार्यक्रम का हुआ सीधा प्रसारण
  • Bihar News : बगहा अनुमंडलीय अस्पताल में नवजात की मौत के बाद हंगामा, परिजनों ने की तोड़फोड़
  • Bihar News : बगहा के निजी छात्रावास में 10 वर्षीय छात्र की संदिग्ध मौत, दो शिक्षक गिरफ्तार
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.