Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News: बसपा ने नितिन वर्मा निषाद पर लगाया दांव, बाह विधानसभा से प्रत्याशी घोषित

जनवाद टाइम्स 23 November 2021
Agra News: बसपा ने नितिन वर्मा निषाद पर लगाया दांव, बाह विधानसभा से प्रत्याशी घोषित
Share News
       

संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज

बाह: आगरा जिला की सबसे पिछड़ी विधानसभा से बहुजन समाज पार्टी ने  सोमवार को जरार में हुई विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन में अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया ।2022 में उत्तर प्रदेश में होने जा रहे विधानसभा चुनाव को लेकर मुख्य अतिथि बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व राज्यसभा सदस्य बाबू मुनकाद अली ने बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री मायावती के निर्देश पर बसपा से नितिन वर्मा निषाद को बाह विधानसभा का प्रत्याशी घोषित किया है।

 

IMG 20211122 WA0130वही जनसभा में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक के करीबी पूर्व ब्लाक प्रमुख अशोक वर्मा पिनाहट, हाकिम सिंह पूर्व ब्लाक प्रमुख पिनाहट, चंपा राम प्रधान, दिलीप वर्मा पूर्व ब्लाक प्रमुख पति बाह,होली राम पूर्व ब्लॉक प्रमुख बाह एवं दर्जनों पूर्व एवं मौजूदा प्रधान अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी का दामन छोड़कर बसपा में शामिल हो गए।

 

IMG 20211122 WA0128वहीं हजारों की भीड़ देखकर पूर्व राज्यसभा सदस्य बाबू मुनाकद अली गदगद हो गए। सभा की अध्यक्षता विक्रम सिंह जिला अध्यक्ष बहुजन समाज पार्टी आगरा एवं संचालन विद्याराम बंसल पूर्व सेक्टर प्रभारी ने किया। जनसभा को संबोधित करते समय पूर्व राज्यसभा सदस्य मुनाकद अली ने सरकार पर जमकर निशाना साधा। कहा कि देश को आजाद हुए 74 साल हो गए मगर बाह विधानसभा के अस्सी प्रतिशत लोग आज भी आजाद नहीं हुए हैं और जो लोग आजाद हुए हैं वह आजादी का हिस्सा नहीं थे। प्रधानमंत्री का नाम लिए बगैर उन्होंने कहा कि सरकार ने चुनाव से पहले लोगों के खाते में 15 लाख रुपए एवं कालाधन वापस लाने एवं दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था

 

Agra News: बसपा ने नितिन वर्मा निषाद पर लगाया दांव, बाह विधानसभा से प्रत्याशी घोषितमगर सरकार ने अपना एक भी वायदा पूरा नहीं किया। प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि देश के मुखिया सरकार की संपत्ति को धीरे धीरे बेचने का काम कर रहे हैं। भाजपा सरकार में गुंडागर्दी चरम सीमा पर है अधिकारी बेलगाम हो चुके हैं। महिलाएं सुरक्षित नहीं है बहन जी की सरकार में महिलाएं रात 12 बजे तक अपने घरों के बाहर सड़क पर घूमती थी मगर अब महिलाएं बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार में उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं। जनसभा के दौरान गोरे लाल जाटव पूर्व चेयरमैन एससी एसटी आयोग, रामनरेश कर्दम, सुमित सेन, प्रताप सिंह बघेल पूर्व एमएलसी, स्वदेश बीरू सुमन पूर्व एमएलसी, डॉ भारतेंदु, सेलू जादौन, प्रवेश भारद्वाज पूर्व जिला पंचायत सदस्य, डॉक्टर जयप्रकाश पूर्व जिला पंचायत सदस्य, अशोक सिमरिया विधानसभा प्रभारी, रामवीर वर्मा, राम वरन वर्मा , राजू कुशवाह, गोधन लाल वर्मा आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: Agra News: राजस्थान और मध्य प्रदेश की तर्ज पर एक किलोमीटर तक की जाए चंबल अभ्यारण सेंचुरी की सीमा: राजा अरिदमन सिंह
Next: Bihar newsअररिया 15 नवंबर से मंडल कारा भौतिक रूप से मुलाकाते सेवा शुरू

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260724-WA0032
  • Business
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0031
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0030
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0029
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026

Latest News

  • Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार
  • Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश
  • Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
  • Bihar News: बनघारा उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय में भवन संकट का मामला विधानसभा पहुंचा, विधायक महेंद्र राम ने उठाई अतिरिक्त भवन निर्माण की मांग
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.