Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News: कार्तिक पूर्णिमा के दिन मेला बटेश्वर नाथ में उमड़ा आस्था का सैलाब

जनवाद टाइम्स 19 November 2021
Agra News: कार्तिक पूर्णिमा के दिन मेला बटेश्वर नाथ में उमड़ा आस्था का सैलाब
Share News
       

संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज

बाह: जनपद आगरा के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल व उत्तर भारत की काशी बटेश्वर नाथ में लोक मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब आदि राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओ का सैलाब उमड़ रहा है। आज कार्तिक पूर्णिमा के दिन नागा साधुओं के द्वारा द्वितीय शाही स्नान किया गया।कार्तिक पूर्णिमा व मेले के चलते लाखों की संख्या में श्रद्धालुओ ने यमुना नदी में स्नान कर भगवान ब्रह्मलाल जी महाराज का रुद्राभिषेक व पूजन अर्चना कर मनोकामना की। विदित हो कि पिछले 2 वर्षों से कोरोना के चलते जिला प्रशासन द्वारा मेले का आयोजन नहीं कराया गया था लेकिन इस बार जिला पंचायत द्वारा पहले चरण में पशु मेले को बड़े ही व्यवस्थित ढंग से आयोजित करने के बाद लोक मेले का भी शुभारंभ कर दिया गया।

 

IMG 20211119 WA0058मेले में दूरदराज से व्यापारियों सहित श्रद्धालु आ रहे हैं। मेले में अनेक प्रकार के झूले,सर्कस,मौत के कुँए लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।आज कार्तिक पूर्णिमा के दिन लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने मेले में शिरकत की और मेले में जमकर खरीदारी का लुफ्त उठाया। वहीं मेले में आ रहे श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस और पीएसी के जवान मौजूद हैं।

 

IMG 20211119 WA0057 श्रद्धालुओं की उमड़ती भीड़ के बीच जेबकतरे भी सक्रिय रहे। ब्रह्मलाल जी महाराज के मुख्य मंदिर परिसर में दर्जनभर श्रद्धालु चैन स्नेचिंग व जेब कटी का शिकार हुए। लाखों की संख्या में उमड़ती भीड़ को देखकर व्यापारियों के भी अच्छे व्यापार होने की उम्मीद जगी है। ब्रहम लाल जी महाराज के मुख्य पुजारी जय प्रकाश गोस्वामी ने बताया कि बटेश्वर नाथ सभी तीर्थों का भांजा माना जाता है।

 

Agra News: कार्तिक पूर्णिमा के दिन मेला बटेश्वर नाथ में उमड़ा आस्था का सैलाबआज यहां पर श्रद्धालु लाखों की संख्या में कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान करने के लिए आए हैं और भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक कर अपनी मनोकामना की पूर्ति के लिए याचना कर रहे हैं। विगत दो वर्षों से मेले का आयोजन नहीं होने के कारण लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

Post navigation

Previous: Agra News: बटेश्वर मेले में कवि सम्मेलन का हुआ आयोजन
Next: Agra News: बाह में हुआ सांसद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0034
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Bihar News: कृषि विज्ञान केंद्र हरिहरपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.