Etawah News: Outsourcing employees raised slogans in the municipality premises regarding salary hike
संवाददाता दिलीप कुमार
इटावा: नगर पालिका परिषद के आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने वेतन बढ़ोतरी मसले में पालिका प्रशासन की वादाखिलाफी को लेकर पालिका परिसर में नारेबाजी की। राज्य स्वायत्त शासन कर्मचारी परिषद उप्र जनपद शाखा नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष राजीव यादव, महामंत्री सुनील वर्मा, उपाध्यक्ष अनिल वाजपेयी के नेतृत्व में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने वेतन बढ़ोतरी के संबंध में की जा रही वादाखिलाफी के विरोध में पालिका प्रशासन के विरोध में नारेबाजी कर आक्रोश व्यक्त किया।
इस मौके पर कर्मचारी नेता हसीन अख्तर, रजनीश राठौर, मंजीत कठेरिया, सतेंद्र महेश्वरी, प्रदीप यादव, बृजमोहन यादव, सतीश यादव, अरविद यादव, गोपाल अवस्थी, निर्मल दुबे, नीरज शर्मा, नितिन यादव, समर कश्यप मौजूद रहे।