Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

अम्बेडकर नगर न्यूजः पति के इशारे पर प्रताणित हो रही महिला सन्नो खातून दर-दर की ठोकरें खाने पर मजबूर 

जनवाद टाइम्स 16 November 2021
अम्बेडकर नगर न्यूजः पति के इशारे पर प्रताणित हो रही महिला सन्नो खातून दर-दर की ठोकरें खाने पर मजबूर 
Share News
       

संवाददाता अम्बेडकर नगर

अम्बेडकर नगर जिले के तहसील आलापुर क्षेत्र मे पति के इशारे पर प्रताणित हो रही महिला अपनो बच्चों के साथ थाने का चक्कर लगाने पर मजबूर है तो स्थानीय जहाँगीरगंज की पुलिस जाँच के बाद कार्यवाही करने का पीड़िता को बीते तीन दिनों से शिगूफा दे रही है आखिर महिला प्रकरण में ही जाँच रूपी शिगूफा क्यों? आपको बता दे कि महिला सुरक्षा के सरकारी दावों की पुलिस धज्जियां उड़ा रही हैं विपक्षी महिला के पूरे परिवार को घर में घुसकर बुरी तरह मारपीट करने, अश्लील हरकत करने के साथ घर से नकदी व मोबाइल उठा ले गए परन्तु पीड़िता थाने के चक्कर लगाने पर मजबूर है।

 

IMG 20211116 WA0041 थाना जहाँगीरगंज के माडरमऊ निवासी महिला सन्नो खातून पति की प्रताड़ना से तंग होकर बकड़ा पुर चौराहे पर अपने बच्चों के साथ रह रही है जबकि पति दूसरी शादी कर लिया है । पीड़िता ने बताया कि न्यायालय के आदेश के बाद भी पति गुजारा भत्ता नहीं दे रहा है और मुझे जान से मार डालने की धमकी देता है और दूसरे लोंगो से मेरा उत्पीड़न करवा रहा है ।पीड़िता के घर में घुसकर सेतुराम, मेतूराम, और तीन लड़को व घर की महिलाओं ने घर मे घुसकर पूरे परिवार को लाठी डंडे व लात घूंसों से मारकर बुरी तरह घायल कर दिया तथा घर मे रखी गृहस्थी की सामानों को सड़क पर फेंक दिया। बीचबचाव में आयी बेटी के साथ सेतूराम व मेतूराम के लड़के मेरी लड़की से अश्लील हरकत करने लगे और जान से मारने की धमकी देते हुए कमरा खाली करने को कहने लगे। हल्ला गुहार पर सभी लोग जान से मार डालने की धमकी देते हुए वहाँ से भाग गए और मोबाइल व तकिए के नीचे रखी दस हजार रुपये उठा ले गये ।

 

अम्बेडकर नगर न्यूजः पति के इशारे पर प्रताणित हो रही महिला सन्नो खातून दर-दर की ठोकरें खाने पर मजबूर पीड़िता के लिखित शिकायत के बाद भी मुकदमा दर्ज नही किया गया है थानाध्यक्ष जांचकर कार्यवाही करने का शिगूफा पीड़िता को दे रहे हैं । योगी सरकार का महिलाओं की सुरक्षा का दावा पुलिस महिला प्रकरण में ही जाँच का शिगूफा छोड़कर पीड़िता को थाने की गणेश परिक्रमा करने के लिए छोड़ दिया है ।

Post navigation

Previous: अम्बेडकर नगर न्यूजः भाजपा पार्टी के कार्यकर्ता ओ ने मेरा परिवार भाजपा परिवार के बैनर तले सदस्यता अभियान किया शुरुआत 
Next: अम्बेडकर नगर न्यूजः अब मोर्चा बनाकर लोगों को बड़े पैमाने पर सदस्यता दिलाई जाएगी डॉक्टर चंद्रिका प्रसाद

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0199
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.