Etawah News: तहसील स्तरीय सांसद खेल स्पर्धा की महत्वपूर्ण बैठक में संपन्न

IMG-20211112-WA0039
Share News

संवादाता आशीष कुमार

इटावा: विकास खंड जसवन्त नगर तहसील स्तरीय सांसद खेल स्पर्धा की महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को उप जिला अधिकारी नम्रता सिंह के कार्यालय में संपन्न हुई। उप जिलाधिकारी ने बताया कि इस स्पर्धा में कबड्डी बालक वर्ग खो-खो बालिका वर्ग वॉलीबॉल बालक वर्ग एवं एथलेटिक की प्रतियोगिताएं होंगी जिसमें बेसिक शिक्षा परिषद , माध्यमिक शिक्षा परिषद एवं युवा कल्याण अधिकारी द्वारा ओपन प्रतियोगिताएं संपन्न कराई जाएंगी। साथ ही उन्होंने खण्ड शिक्षा अधिकारी को वैक्सीन कार्यक्रम में अध्यापकों द्वारा स्वास्थ्य विभाग की टीम के सहयोग हेतु व जिन्होंने अभी तक टीकाकरण नही कराया उनको प्रोत्साहित करने हेतु निर्देशित किया साथ ही मतदाता पुनर्निरीक्षण कार्यक्रम में बताया कि ऑनलाइन युवा अब अपना मोबाइल से वोटर कार्ड हेतु आवेदन कर सकते है। इस दौरान खंड विकास अधिकारी आशुतोष कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार , ब्लॉक व्यायाम शिक्षक राजेश यादव, युवा कल्याण अधिकारी धीरेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।

Trending News