Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News: बटेश्वर मेले में आयोजित हुई मैराथन दौड़ में विजेता ने जीता एक लाख का पुरस्कार

जनवाद टाइम्स 11 November 2021
IMG-20211111-WA0052
Share News
       

संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज
बाह: ब्लॉक बाह क्षेत्र के अंतर्गत तीर्थ धाम बटेश्वर में उत्तर भारत के प्रसिद्ध पशु मेले में जिला पंचायत द्वारा मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कई राज्यों के युवाओं ने प्रतिभाग लिया था जिसमें अलग-अलग राज्यों और जिलों से 173 लोगों ने प्रति भाग किया। प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान पाने वाले युवाओं को इनाम एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। विदित हो कि जिला पंचायत द्वारा प्रतिवर्ष तीर्थ बटेश्वर में मेले का आयोजन किया जाता है।

IMG 20211111 WA0052 गुरुवार को जिला पंचायत द्वारा मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का शुभारंभ बाह से और समापन बटेश्वर में किया गया जिसमें बाह से बटेश्वर तक 9 किलोमीटर की मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मैराथन प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व कैबिनेट मंत्री अरिदमन सिंह भदावर व जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदोरिया ने फीता काटकर एवं प्रतिभागियों को हरी झंडी दिखाकर किया।

 

IMG 20211111 WA0055प्रतियोगिता का समापन बटेश्वर में किया गया। प्रतियोगिता में अव्वल आए प्रतिभागियों को पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह भदावर, डॉ मंजू भदोरिया जिला पंचायत अध्यक्ष व डॉ राजेंद्र सिंह पूर्व विधायक फतेहाबाद ने मैराथन दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम रहे आदेश यादव निवासी ताजगंज आगरा, को एक लाख रुपए एवं द्वितीय दिनेश कुमार निवासी हाथरस को इक्कीस हजार एवं तृतीय रहे कुलदीप निवासी मध्य प्रदेश को ग्यारह हजार रुपए व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री महेंद्र अरिदमन सिंह ने बताया कि मेले और प्रतियोगिताएं हमारे पूर्वजों की संस्कृति है धरोहर है जिनसे हमें बहुत कुछ सीखने को मिलता है।

 

IMG 20211111 WA0054 वहीं अध्यक्ष जिलापंचायत डॉ मंजू भदौरिया ने प्रेस वार्ता में बताया कि मेले को लोकप्रिय बनाने के लिए इस बार सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ खेलकूद भी शामिल किए गए हैं और मेले के अगले चरण लोक मेले में पर्यटकों को बटेश्वर की ओर आकर्षित करने के लिए और भी महत्वपूर्ण कदम उठाए जाएंगे।

 

Agra News: बटेश्वर मेले में आयोजित हुई मैराथन दौड़ में विजेता ने जीता एक लाख का पुरस्कारइस दौरान प्रदीप कुमार गुप्ता अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत,लाल सिंह चौहान पूर्व ब्लाक प्रमुख मुन्ना लंबरदार जिला पंचायत सदस्य प्रदीप भदोरिया पूर्व जिला पंचायत सदस्य लालू तोमर पूर्व प्रधान, सुशील भदोरिया, पुलकित भदोरिया, देवानंद परिहार प्रधान, सौदान सिंह भदोरिया रविंद्र बघेल प्रधान आदि लोग मौजूद रहे

 

इनाम की राशि में अंतर को लेकर असंतुष्ट दिखे द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार विजेता

मैराथन दौड़ प्रतियोगिता में दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे दिनेश कुमार और कुलदीप इनाम की राशि को लेकर असंतुष्ट दिखे उन्होंने बताया कि पिछली बार भी कोरोना काल से पूर्व लगे मेले में प्रतिभाग किया था जिसमें प्रथम विजेता को इकत्तीस हजार, द्वितीय विजेता को इक्कीस हजार और तृतीय विजेता को ग्यारह हजार का इनाम मिला था मगर इस बार जिला पंचायत ने इनाम की राशि में बहुत बड़ा अंतर किया है। प्रथम विजेता को एक लाख और द्वितीय विजेता को इक्कीस हजार और तृतीय विजेता को ग्यारह हजार की राशि दी गई है। हरियाणा मध्यप्रदेश से आए कुछ प्रतिभागियों ने बताया कि जिला पंचायत द्वारा मैराथन दौड़ में पर्याप्त व्यवस्थाए नहीं की। जिला पंचायत द्वारा मैराथन दौड़ के सुरक्षा व्यवस्था के लिए कोई खास इंतजाम नहीं किए गए थे जिससे प्रतिभागियों ने खुलकर अपनी प्रतिभा नहीं दिखा पाई।

Post navigation

Previous: Agra News: मदद के लिए चिल्लाती प्रसूता को छोड़ वीडियो बनाता रहा दबंग फार्मासिस्ट
Next: Prayagraj News : जिलाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का किया निरीक्षण

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260422-WA0107
  • Etawah

Etawah News: कृभको द्वारा किसान सभा का आयोजन, किसानों को दी गई उन्नत खेती की जानकारी

जनवाद टाइम्स इटावा 22 April 2026
Picsart_26-04-22_22-10-01-861
  • Etawah

Etawah News : अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, तीन गंभीर

जनवाद टाइम्स इटावा 22 April 2026
IMG-20260422-WA0094
  • Etawah

Etawah News: भूसे का पता करने निकले 65 वर्षीय वृद्ध की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

जनवाद टाइम्स इटावा 22 April 2026
IMG-20260421-WA0000~3
  • Etawah

इटावा: कार गैराज में भीषण आग, पांच गाड़ियां जलकर राख

जनवाद टाइम्स इटावा 21 April 2026

Latest News

  • Etawah News: कृभको द्वारा किसान सभा का आयोजन, किसानों को दी गई उन्नत खेती की जानकारी
  • Etawah News : अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, तीन गंभीर
  • Etawah News: भूसे का पता करने निकले 65 वर्षीय वृद्ध की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत
  • इटावा: कार गैराज में भीषण आग, पांच गाड़ियां जलकर राख
  • Agra News :फिटनेस से बनेगा सशक्त आगरा: आगरा फिटनेस एंड बॉडीबिल्डिंग एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.