Prayagraj News : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 37 बिंदुओं के विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक सम्पन्न

Prayagraj News : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 37 बिंदुओं के विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक सम्पन्न
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

 

जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री की अध्यक्षता में मंगलवार को संगम सभागार में विकास प्राथमिकता वाले 37 बिंदुओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों से परियोजनाओं की अद्यतन स्थिति के बारे में जानकारी लेते हुए परियोजनाओं में गुणवत्ता एवं समयबद्धता का विशेष ध्यान देने के लिए सभी कार्यदायी संस्थाओं के नोडल तथा अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। उन्होंने नहरों में सिल्ट सफाई के कार्य को ससमय पूर्ण करते हुए रोस्टर के अनुसार नहरों में टेल तक पानी पहुंचायें जाने के निर्देश दिये है साथ ही निर्देशित किया कि कार्य की प्रगति से सप्ताह में दो बार अवगत करायेंगे।

 

IMG 20211109 WA0050उन्होंने अधिकारियों को सिल्ट सफाई के कार्य का स्थलीय निरीक्षण करते रहने के निर्देश दिये। कृषि विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि किसानों को खाद की उपलब्धता में कमी नहीं होनी चाहिए। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अन्तर्गत क्लेमों का समय से निस्तारण करते हुए किसानों को जल्द से जल्द अनुमन्य बीमें की राशि दिलायें। स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने वैक्सीनेशन के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये है। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाये कि कोई भी व्यक्ति वैक्सीनेशन से छूटने न पाये। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में वैक्सीनेशन कराने वालों की संख्या कम है, वहां पर कैम्प लगाकर शत-प्रतिशत लोगो का वैक्सीनेशन करायें। जिलाधिकारी ने ठण्ड के मौसम को देखते हुए गौशालाओं में समुचित व्यवस्थायें कराये जाने के निर्देश सम्बंधित अधिकारी को दिए है। उन्होंने गौशालाओं में पानी निकासी की उचित व्यवस्था कराने के लिए कहा है। जिलाधिकारी ने ईयर टैगिंग के कार्य को नवम्बर माह तक पूरा कराये जाने के लिए कहा है। उन्होंने पूरे हो चुके सामुदायिक शौचालयों के निर्माण कार्य का सत्यापन कर जल्द से जल्द आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिये है।

 

IMG 20211109 WA0048जिलाधिकारी ने कहा कि हैण्डपम्पों के रिबोर का कार्य जहां भी पूरे हो जाये, उसका सोशल आॅडिट कराने के बाद ही भुगतान की कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। समाज कल्याण विभाग की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत लोगो को लाभान्वित कराये जाने के लिए कहा है। उन्होंने छात्र-छात्राओं के खाते में छात्रवृत्ति का पैसा प्रेषित कराने के लिए समय से कार्यवाही पूरी करने के लिए कहा है। पोषण अभियान के तहत उपलब्ध कराये जा रहे खाद्यान्न की गुणवत्ता व वितरण का सत्यापन कराकर इसकी मानीटरिंग करते रहने के जिलाधिकारी ने निर्देश दिये है।

 

Prayagraj News : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 37 बिंदुओं के विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक सम्पन्नलक्ष्य पूरा न पाये जाने पर कौशल विकास केन्द्र के प्राधानाचार्य से स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिये है। उन्होंने बिना जानकारी दिए बैठक से अनुपस्थित रहने पर डीएचओ को स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। इस अवसर पर सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Trending News