Prayagraj News : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 36वीं अखिल भारतीय इंदिरा मैराथन की तैयारियों के सम्बंध में बैठक सम्पन्न

Prayagraj News : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 36वीं अखिल भारतीय इंदिरा मैराथन की तैयारियों के सम्बंध में बैठक सम्पन्न
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री की अध्यक्षता में 19 नवम्बर, 2021 को होने वाली 36वीं अखिल भारतीय प्राइजमनी इंदिरा मैराथन की तैयारियों के सम्बंध में संगम सभागार में बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने मैराथन रेस मार्गों की मरम्मत एवं साफ-सफाई कराने का निर्देश दिया है।

 

IMG 20211109 WA0039उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि मार्गों पर आवश्यक दवा की किटों के साथ-साथ एम्बुलेंस की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करा ली जाये। उन्होंने क्षेत्राधिकारी यातायात को निर्देशित किया कि जिन मार्गों पर दौड़ किया जाना है, उसमें टैªफिक की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करा ली जाये तथा मार्ग का भ्रमण कर आवश्यक व्यवस्थायें भी पहले से दुरूस्त करा लिया जाये।

 

IMG 20211109 WA0037 उन्होंने ए0आर0टी0ओ0 को वाहनों की व्यवस्था कराने के निर्देश दिये है। जिलाधिकरी ने जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित किया कि विद्यालयों के बच्चों की सहभागिता एवं समापन के अवसर पर समापन समारोह में सम्मिलित किया जाये तथा अपर जिलाधिकारी (नगर) को निर्देशित किया कि सेक्टर वाइज सेक्टर मजिस्टेªटों की तैनाती सुनिश्चित करा ली जाये तथा पी0ए0सी0 आदि की समुचित व्यवस्था करा ली जाये।

 

Prayagraj News : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 36वीं अखिल भारतीय इंदिरा मैराथन की तैयारियों के सम्बंध में बैठक सम्पन्न इस पूरे कार्यक्रम के लिए उपजिलाधिकारी सदर को नोडल नामित किया गया है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नगर श्री मदन कुमार, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी श्री अनिल तिवारी सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Trending News