Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar news जहरीली शराब से दर्जनों की मौत और कई की स्थिति गंभीर

जनवाद टाइम्स 4 November 2021
IMG-20211104-WA0102
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

पश्चिम चंपारण
नौतन प्रखंड के दक्षिणी व उत्तरी तेलुहां पंचायत अंतर्गत जहरीली शराब पीने से दर्जनों लोगों की मौत से जहां पूरे जिले में हड़कंप मच गया है, वहीं नौतन प्रखंड की दीपावली अंधेरी रात में बदल गई है।

 

IMG 20211104 WA0102 इसके साथ ही पूरे दक्षिणी व उत्तरी तेल्हुआ ग्राम में कोहराम मच गया है। सूचना पाकर पत्रकारों का दल जब दक्षिणी तेल्हुआ पहुंचा तो चारों तरफ चीख-पुकार और महिलाओं के चित्कार व क्रंदन से दिल दहल उठा। हजारों लोगों की भीड़ जगह जगह इकट्ठा थे तथा कोहराम मचा हुआ था। सूचना पाकर घटनास्थल पर सबसे पहले सदर एसडीएम विनोद कुमार तथा एसडीपीओ मुकुल परिमल पांडेय सदल बल के साथ पहुंच कर स्थिति का मुआयना किया। इसी बीच सीविल सर्जन बीरेन्द्र कुमार भी अपने मेडिकल टीम के साथ मृतकों के गांव उनके घर पहुंचे।

 

 

IMG 20211104 WA0102उसके बाद घटनास्थल पर जिलाधिकारी कुंदन कुमार, पुलिस उप महानिरीक्षक चंपारण रेंज प्रणव कुमार प्रवीण तथा पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा एक बड़े काफिले के साथ पहुंचे एवं स्थिति का जायजा लिया। जहां उन्हें जगह-जगह ग्रामीणों के आक्रोश का भी सामना करना पड़ा।

 

IMG 20211104 WA0103ग्रामीणों के अनुसार बुधवार की शाम दक्षिणी तेल्हुआ पंचायत के वार्ड नंबर 1,2 ,3, तथा 4 के दर्जनों लोगों ने गांव के चमर टोली निवासी मुन्ना राम के दुकान पर देसी शराब का सेवन किया था। उसके बाद इन लोगों की स्थिति बिगड़ने लगी और सुबह 8:00 बजे तक 9 लोगों की मौत हो गई और 4 लोग बुरी तरह पीड़ित बताए गए हैं जिनका इलाज जीएमसीएच बेतिया सहित विभिन्न जगहों पर की जा रही है। ग्रामीणों ने इस घटना के लिए नौतन पुलिस को जिम्मेवार बता रहा है। बात चाहे जो भी हो यह एक गंभीर जांच का विषय है। जहरीली शराब से मरने वालों में वार्ड नंबर 4 के बच्चा यादव, महाराज यादव, वार्ड नंबर एक के हनुमत सिंह, वार्ड नंबर 3 के मुकेश राम, वार्ड नंबर 2 के जवाहर सहनी, झंखरा निवासी रमेश सहनी, रामप्रकाश राम, हासिम खां, ठग हजरा, सिकंदर राम, एवं देवेन्द्र राम आदि शामिल हैं। और जिन चार लोगों की इलाज चल रही है उनमें सीमा साह, मकोदर चौधरी, ओमप्रकाश राम एवं शिव लखन राम शामिल हैं।

 

Bihar news जहरीली शराब से दर्जनों की मौत और कई की स्थिति गंभीरवहीं ग्रामीण सूत्रों के द्वारा यह भी बताया गया कि 2 लोगों के मरने के बाद आनन फानन में अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। साथ ही ग्रामीणों ने यह भी बताया कि सुबह से पुलिस को सूचना दी जा रही थी परन्तु लगभग 10 बजे के बाद ही पुलिस आई और 11 बजे तक सभी मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा भी नहीं गया।

Post navigation

Previous: अम्बेडकर नगर न्यूजःभाजपा पार्टी के नेताओं द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष का पुतला फूंका सपा युवजन सभा कार्यकर्त्ताओ ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
Next: अम्बेडकर नगर न्यूजः वरिष्ठ समाज सेवी व सपा पार्टी अधिवक्ता सभा के प्रदेश सचिव मोहम्मद मोइन ने गरीब व असहायों के साथ दीपावली की खुशियां बांटी

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260422-WA0107
  • Etawah

Etawah News: कृभको द्वारा किसान सभा का आयोजन, किसानों को दी गई उन्नत खेती की जानकारी

जनवाद टाइम्स इटावा 22 April 2026
Picsart_26-04-22_22-10-01-861
  • Etawah

Etawah News : अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, तीन गंभीर

जनवाद टाइम्स इटावा 22 April 2026
IMG-20260422-WA0094
  • Etawah

Etawah News: भूसे का पता करने निकले 65 वर्षीय वृद्ध की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

जनवाद टाइम्स इटावा 22 April 2026
IMG-20260421-WA0000~3
  • Etawah

इटावा: कार गैराज में भीषण आग, पांच गाड़ियां जलकर राख

जनवाद टाइम्स इटावा 21 April 2026

Latest News

  • Etawah News: कृभको द्वारा किसान सभा का आयोजन, किसानों को दी गई उन्नत खेती की जानकारी
  • Etawah News : अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, तीन गंभीर
  • Etawah News: भूसे का पता करने निकले 65 वर्षीय वृद्ध की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत
  • इटावा: कार गैराज में भीषण आग, पांच गाड़ियां जलकर राख
  • Agra News :फिटनेस से बनेगा सशक्त आगरा: आगरा फिटनेस एंड बॉडीबिल्डिंग एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.