Etawah News: Mahewa outpost in-charge Prashant Kumar congratulates Diwali
ब्यूरो संवाददाता
इटावा: महेवा चौकी प्रभारी प्रशांत कुमार ने जनपद वासियों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि माता लक्ष्मी एवं भगवान गणेश की कृपा दृष्टि समस्त जनपदवासियों पर सदैव बनी रहे। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की है कि इस दीपावली पर्व पर प्रदूषण फैलाने वाली वस्तुओं का प्रयोग न करें तथा सौहार्द्रपूर्वक इस पर्व को मनायें।
चौकी प्रभारी ने कहा कि भारतीय दर्शन के अनुसार सृष्टि में तीन तत्व हैं, ईश्वर, जीव एवं प्रकृति। पर्यावरण प्रकृति का ही अंग है और हमें प्राण वायु अर्थात श्वास प्रकृति से ही मिलती हैं। पर्यावरण यदि स्वच्छ नहीं होगा तो वायु दूषित होगी। यदि हम अपने आस-पास स्वच्छता के प्रति सजग होंगे तो हमारा पर्यावरण भी स्वच्छ होगा।
महेवा चौकी प्रभारी प्रशांत कुमार के साथ उपस्थित मंगल सिंह जी ने कहा कि दीपावली के त्यौहार के अवसर पर बाजार में रौनक रहती है, इसके लिए बाजार में निकलते समय सभी अनिवार्य रूप से मास्क का प्रयोग करें तथा सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखें। अपील किया है कि इस अवसर पर कम से कम पटाखों का प्रयोग करें, सावधानी बरतें तथा पर्यावरण की सुरक्षा के लिए मा0 उच्चतम न्यायालय द्वारा निर्धारित मानक का पालन करें।