मेरठ न्यूज: सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया।

IMG-20211031-WA0057
Share News

संवाददाता: मनीष गुप्ता

आज 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर जनपद मेरठ के सभी थाना परिसर पर अधिकारी/कर्मचारियों को शपथ दिलाई गयी। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने पुलिस कर्मियों को सरदार वल्लभभाई पटेल जी ने देश के लिए क्या क्या किया। उन्होंने देश के लिए जो मुख्य कार्य किए उनके बारे में बताया। उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला। उनकी एक अच्छी कार्यशैली के कारण ही आज पूरा देश उनको याद कर रहा है। बलिदान, योगदान, कार्यशैली, अच्छे विचारों को लेकर वह आज की पीढ़ी के लिए एक मिशाल है। इन सब बातो का उदहारण देते हुए। अधिकारियों ने सभी पुलिस कर्मियों को समाज के अंदर अपनी कार्यशैली को साबित करने के लिए विशेष निर्देश दिए। जनता के दिलो में जगह बनाने के लिए कहा गया। अधिकारियों के अनुसार जनता के दिलो में अपने प्रति इतना प्यार और मान सम्मान भर दो। की जब भी जनता को किसी भी प्रकार से कोई भी परेशानी हो वो बिना डरे पुलिस के सामने अपनी बात रख सके। अपने प्रति उनके दिल में ऐसा व्यवहार बनाओ। की जिस गली से आप निकलो लोगो कहे की हमारे समाज के रक्षक जी जा रहे है। और आपको सैल्यूट करे।

You may have missed