Etawah News: तीन दिवसीय विकास दीपोत्सव का कल होगा शुभारंभ

Etawah News: Three-day Vikas Deepotsav will be launched tomorrow

Etawah News: Three-day Vikas Deepotsav will be launched tomorrow

Share News

ब्यूरो संवाददाता

इटावा: नगर पालिका परिषद इटावा द्वारा नुमाइश मैदान में कल से लगेगा तीन दिवसीय विकास दीपोत्सव मेला, जिसका उद्घाटन जिलाधिकारी महोदया द्वारा किया जायेगा, इसके साथ ही नगर पालिका भरथना, नगर पालिका जसवंतनगर द्वारा भी मेले का आयोजन किया जा रहा है।

जिलाधिकारी श्रुति सिंह और नगर पालिका इटावा के अधिशासी अधिकारी विनय मणि त्रिपाठी ने दी जानकरी की इस आयोजन में जिले भर के कामगार और दुकानदार लगाएंगे अपने स्टाल, जिसमे लोग अपनी मनपसंद वस्तुयों और दीपावली से संबंधित वस्तुओं की खरीददारी कर सकेंगे, साथ ही विकास योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी।

आगन्तुको के मनोरंजन के लिये प्रतिदिन होंगे रंगारंग कार्यक्रम, जिसमे स्थानीय कलाकरों के अतिरिक्त बाहर से आये कलाकार लोगों का मनोरंजन करेंगे, बच्चो के मनोरंजन के लिये भी झूले इत्यादि की व्यवस्था की गई है। पालिका इटावा के अधिशासी अधिकारी विनय मणि त्रिपाठी ने बताया कि मेले में प्रकाश व्यवस्था तथा पेयजल व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाएगा इसके अलावा सफाई व्यवस्था के लिए भी सफाई इंचार्ज को निर्देशित कर दिया गया है

You may have missed