Etawah News: बाजरे के खेत में अजगर दिखने से मचा हड़कंप

Etawah News: There was a stir due to the sighting of a python in the millet field

Etawah News: There was a stir due to the sighting of a python in the millet field

Share News

संवाददाता: मनोज कुमार

जसवंतनगर/इटावा: क्षेत्र के ग्राम अंडवाली में बाजरा फसल काटते समय खेत में एक अजगर देखा गया तो वहां काम कर रहे किसान घबरा गये। वन विभाग को सूचना दी गई लेकिन वन विभाग के कर्मियों ने जवाब दिया कि अजगर यदि किसी घर के अंदर होता तब तो उसे बाहर निकालने के लिए आते। खेत में निकालने के लिए हम लोग नहीं आते, अजगर खेत में नहीं रहेगा तो कहां रहेगा।

बताते हैं कि बाद में गांव के कुछ साहसी युवकों ने अजगर को एक बोरे में बंद कर लिया और और लगभग 6 किलोमीटर दूर यमुना नदी के किनारे जाकर उसे छोड़ आए। ग्रामीणों के अनुसार इतना बड़ा अजगर पहली बार उन्होंने क्षेत्र में देखा था। अजगर लगभग 12 फुट लंबा था ।

Trending News