मेरठ न्यूज: थाना मवाना पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में लूट की घटना का वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार।

IMG-20211026-WA0074
Share News

संवाददाता: मनीष गुप्ता

मेरठ जिले में आज 26 अक्टूबर को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), क्षेत्राधिकारी मवाना के कुशल नेतृत्व में मवाना पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर थाना मवाना पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 432/2021 धारा 392/411 से सम्बन्धित लूटा गया मोबाईल नोकिया की-पैड वाला आईएमईआई नंबर.-355836097833782/ 35693809063377 फलावदा रोड रजवाहे की पुलिया के पास प्रतीक्षालय से अभियुक्त जितेन्द्र उर्फ गुडडू पुत्र अजब सिंह निवासी ग्राम भैंसा थाना मवाना जनपद मेरठ को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को जेल भेजा जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम जितेन्द्र उर्फ गुडडू पुत्र अजब सिंह निवासी ग्राम भैंसा थाना मवाना जनपद मेरठ उम्र करीब 22 वर्ष। गिरफ्तारी करने वाली टीम उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह थाना मवाना जनपद मेरठ, घनश्याम शर्मा, अमित कुमार, नीरजपाल सिहं।

Trending News