मेरठ न्यूज: सुशीला देवी बालिका इण्टर कॉलेज परतापुर में छात्राओं को किया जागरूक।

IMG-20211026-WA0029
Share News

संवाददाता: मनीष गुप्ता

सुशीला देवी बालिका इण्टर कॉलेज परतापुर में छात्राओं को किया जागरूक करते हुए। बच्चियों को उनकी ताकत के बारे में जानकारी दी गई। की नारी शक्ति के अंदर इतनी ताकत होती है। की वो किसी भी तरह के अन्याय के सामने नही झुक सकती है। और ना ही कोई उसे झुका सकता है। हमारी माताओं बहनों के साथ कोई ना कोई घटना घटती रहती है। कभी लूटपाट, कभी दुष्कर्म आदि घटनाए होती रहती है। जिस कारण हमारे देश की महिलाएं, लड़किया घर से निकलने से भी डरती है। घर से ना निकलने के कारण यह ना तो सही से पढ़ाई कर पाती है। और ना ही अपने परिवार के लालन पालन के लिए कही भी नौकरी के लिए जा पाती है। जिस कारण घर में भुखमरी जैसे हालात बन जाते हैं। इस सभी समस्याओं से छुटकारा दिलाने के लिए प्रशासन ने एक विशेष अभियान शुरू किया। जिसके माध्यम से महिलाओं और लड़कियों के मन से इस डर को निकाला जा सके। और वो निडर होकर घर से बाहर निकल सके। ऐसा हो सके इसके लिए महिला पुलिस ने शहर के अंदर एक छोटी सी पहल शुरू की। जिसका नाम है। मिशन शक्ति। इस अभियान के दौरान महिला पुलिस कर्मचारी मार्केट में जाकर, कॉलोनियों में जाकर, स्कूलों में जाकर, गांव गांव जाकर, घरों में जाकर, पार्कों में जाकर, और आदि जगहों पर जाकर महिलाओं के हौसले को और मनोबल को बढ़ा रही है। उनसे मिलकर उनको कुछ विशेष नंबर की जानकारी दी जा रही है। हेल्पलाइन नंबर जैसे 1090, 181, 102, 108, 1076, 112 आदि नंबरों की जानकारी दी जा रही है। यदि आपको कोई भी समस्या होती है। तो आप तुरंत कॉल करे। पुलिस द्वारा तुरंत आपको सहायता मिलेगी। और अपराधी को बक्शा नहीं जायेगा। उसको तुरंत गिरफ्तार उसके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी।

Trending News