Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: मिशन इकदिल ब्लाक का सत्याग्रह आन्दोलन ग्राम पंचायत मुगलपुर नरैनी में पंहुचा 

जनवाद टाइम्स इटावा 24 October 2021
Etawah News: Satyagraha movement of Mission Ikdil block reached in Gram Panchayat, Mughalpur Naraini

Etawah News: Satyagraha movement of Mission Ikdil block reached in Gram Panchayat, Mughalpur Naraini

Share News
       

संवाददाता दिलीप कुमार 

इटावा/इकदिल: बहुत किया इंतजार अबकी बार आर पार का संकल्प लेकर चल रहे मिशन इकदिल ब्लॉक का सत्याग्रह कार्यक्रम 22 वें दिन रविवार को भरथना विकासखंड की ग्राम पंचायत मुगलपुर नरैनी में आयोजित किया गया । महिला व पुरुषों ने बड़ी संख्या में कार्यक्रम में भाग लिया

कार्यक्रम में आए लोगों को संबोधित करते हुए मिशन के संयोजक दीपक राज ने कहा कि सरकार सबका साथ और सबका विकास की बात करती है इकदिल क्षेत्र की जनता ने सरकार का साथ देकर दो विधायक और एक सांसद दिया अब वो अपना विकास मांग रही है क्योंकि आप ही का ही नारा है कि सबका साथ सबका विकास इस विकास के तहत यहां की जनता 10 साल से संघर्ष कर रही । ब्लॉक निर्माण के लिए यहां जिला प्रशासन से हर कार्रवाई पूर्ण कर दी गई है विकास निर्माण के भवन निर्माण हेतु जगह का भी चयन करके जिलाधिकारी ने सरकार को भेज दिया है अब ऐसा कुछ बाकी नहीं है जो सरकार को चाहिए लेकिन सरकार की मंशा संदेहास्पद लग रही है जबकि चुनाव के दौरान यहां की सदर विधायक ने वादा किया था कि सरकार बनते ही सबसे पहला काम ब्लॉक निर्माण का होगा । इसी प्रकार से मिशन द्वारा एक कार्यक्रम में बुलाए गए यहां के सांसद ने भी कार्यक्रम में आयी जनता को आश्वस्त किया था कि शीघ्र ब्लॉक का निर्माण करवाया जाएगा लेकिन उस बात को भी 1 साल से ऊपर हो गया है । इसी कारण से मिशन द्वारा सत्याग्रह कार्यक्रम चलाया जा रहा है । कार्यक्रम में ग्राम प्रधान पति कमलेश कठेरिया ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अब हम सभी लोगों को इकट्ठा होकर के संघर्ष करना है और अगर घोषणा नहीं की गई तो हमारी ग्राम पंचायत आगामी विधानसभा चुनाव का चुनाव बहिष्कार करेगी

सह संयोजक डॉ. सुशील सम्राट लोगों को बताया कि मिशन इकदिल ब्लाक सत्याग्रह आन्दोलन लगातर चल रहा है। सत्याग्रह कार्यक्रम से जनपद स्तर के भाजपा पदाधिकारी इस कार्य को पूरा करवाने के लिए अग्रसर हो रहे हैं इन लोगों को एहसास हो रहा है कि अगर घोषणा नहीं की गई तो पार्टी का बहुत बड़ा नुकसान हो सकता है । कार्यक्रम में राम दत्त चौधरी, सत्यदेव तिवारी, अवधेश तिवारी, जयनारायण, राम सजीवन, सुधीर कुमार, कुंवर सिंह, अर्जुन सिंह, विनय कुमार, सत्यम, अमित कुमार, आराधना, गुड्डी देवी, नन्ही देवी, कुसमा देवी, विमला देवी, ज्ञान श्री, मरजीना, रानी देवी, माधुरी देवी, शांति देवी, राधा देवी, रमा देवी, रामकिशोर, दयाराम, चंद्रभान आदि लोगों ने भाग लिया।

Post navigation

Previous: ए! चांद सुहागिनों के सुहाग को अमरता प्रदान करना
Next: Bihar news पश्चिम चंपारण के भूस्खलन में शवों को निकालने की व्यवस्था कराएं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार – माले

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260505-WA0010
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra न्यूज़ :आगरा: सेंट एंड्रूज स्कूल में सर्वाइकल कैंसर जागरूकता सेमिनार, छात्राओं को स्वास्थ्य व टैलीमानस की दी गई जानकारी

जनवाद टाइम्स 5 May 2026
IMG-20260504-WA0121
  • Ambedkar Nagar

Ambedkar Nagar News: ग्रामीण बैंक में ग्राहकों से बदसलूकी, शाखा प्रबंधक प्रेम सिंह के रवैये से फूटा गुस्सा।

जनवाद टाइम्स इटावा 4 May 2026
ChatGPT Image May 4, 2026, 03_49_54 PM
  • Etawah

Etawah News : संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम

जनवाद टाइम्स इटावा 4 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-03 at 2.05.05 PM
  • Etawah

Etawah News : भारत विकास परिषद तुलसी शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह सम्पन्न, समाजसेवा के संकल्प के साथ नई टीम ने संभाली जिम्मेदारी

जनवाद टाइम्स इटावा 3 May 2026

Latest News

  • Agra न्यूज़ :आगरा: सेंट एंड्रूज स्कूल में सर्वाइकल कैंसर जागरूकता सेमिनार, छात्राओं को स्वास्थ्य व टैलीमानस की दी गई जानकारी
  • Ambedkar Nagar News: ग्रामीण बैंक में ग्राहकों से बदसलूकी, शाखा प्रबंधक प्रेम सिंह के रवैये से फूटा गुस्सा।
  • Etawah News : संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम
  • Etawah News : भारत विकास परिषद तुलसी शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह सम्पन्न, समाजसेवा के संकल्प के साथ नई टीम ने संभाली जिम्मेदारी
  • Etawah News : स्मार्ट मीटर के खिलाफ AAP का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.