Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Ambedkernager News: मुस्तकीन सिद्दीकी समाजवादी युवाजन सभा के प्रदेश सचिव बनाये गये

जनवाद टाइम्स इटावा 24 October 2021
Ambedkernager News: Mustakin Siddiqui made state secretary of Samajwadi Yuvajan Sabha

Ambedkernager News: Mustakin Siddiqui made state secretary of Samajwadi Yuvajan Sabha

Share News
       

अम्बेडकरनगर 
समाज वादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव की अनुमति से एवं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के निर्देश पर समाज वादी युवाजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरी ने आजमगढ़ जिले के बूढ़नपुर तहसील के अतरौलि यहया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत रायपुर काजी गांव के मूल निवासी युवा शख्सियत मुस्तकीम सिद्दीकी को उत्तर प्रदेश समाजवादी युवाजन सभा कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव मनोनीत किया है। लखनऊ से आज पहली बार अपने गृह जनपद आजमगढ़ आते समय रास्ते में प्रदेश सचिव मुस्तकीम सिद्दीकी का जगह जगह समाजवादी पार्टी के युवा व सपा समर्थकों ने जोर दार स्वागत किया। कौड़िया बाजार में आयोजित स्वागत समारोह में लोगों का आभार व्यक्त करते हुए सपा युवा नेता ने भाजपा सरकार पर सीधा निशाना साधा।

Ambedkernager News: Mustakin Siddiqui made state secretary of Samajwadi Yuvajan Sabha

कहा कि नवजवान विरोधी ,किसान विरोधी मजदूर विरोधी जन विरोधी इस सरकार में महंगाई चरम पर चल रही है । एक तरफ जहां डीजल, पेट्रोल ,गैस के दाम आसमान छू रहे हैं वहीं आलू प्याज ,सरसों के तेल सहित अन्य कई खाद्य सामग्रियों के दामों में बेतहाशा वृद्धि होती जा रही है। आम आदमी महंगाई दर महंगाई की मार झेलता हुआ अपने आप को ठगा महसूस कर रहा है। रोजगार देने का वादा करने वाले इस सरकार में बैठे लोगो का कोई सरोकार नहीं रह गया है ।ऐसे में भाजपा सरकार को अब जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए युवाओं को लग जाना चाहिए। इन्होंने कहा कि अच्छे दिन का सपना दिखाकर भाजपा सरकार ने देश को जो छलने का काम किया है अब बारी है आने वाले चुनावों में सबक सिखाने की। सपा युवा नेता ने नव जवानों का आह्वान किया है कि वह भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करें जिससे इसके कारनामों का पर्दाफाश हो सके। इस मौके पर क्षेत्र के हाफिज आरिफ, अन्नू,मुनौव्वर, मोहम्मद यशदानी, मोहम्मद यासिर, मुहम्मद फैजान, मोहम्मद फहद, मोहम्मद रईस,मानिक,श्रवण यादव,अंगद यादव, इंद्रदेव यादव,रामदरश यादव,रानू निषाद, जनार्दन चौवे, प्रधान रणविजय राजभर,संतराम यादव, मुहम्मद खालिक गुड्डू,सरफराज अहमद,माधवराम, फखरूद्दीन अहमद,सद्दाम,व विनोद राजभर आदि लोग मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: मेरठ न्यूज: अवैध पटाखो व विस्फोटक सामग्री सहित अभियुक्त गिरफ्तार।
Next: मेरठ न्यूज: लूट की घटना का सफल अनावरण, 04 अभियुक्त गिरफ्तार व लूट का सामान बरामद।

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0199
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.