मेरठ न्यूज: करवाचौथ की पूजा अर्चना पूरे रीति रिवाजों के साथ की सम्पन्न।

Meerut News: The worship of Karva Chauth was completed with full rituals.

Meerut News: The worship of Karva Chauth was completed with full rituals.

Share News

संवाददाता: मनीष गुप्ता

हिंदू धर्म के अनुसार आज पूरे देश में अलग अलग तरीके से करवा चौथ का त्योहार मनाया जा रहा है। आज के दिन सुहागन महिलाएं पूरे सोलह श्रृंगार करके व्रत रख कर अपने पति की लंबी आयु की प्रार्थना करती है। साल में एक यह त्योहार ऐसा है जिसमे महिलाएं पूरे दिन बिना कुछ खाए, बिना पानी पिए अपने व्रत को पूर्ण करती है। और भगवान से प्रार्थना करती है की मैं सदा सुहागन जीयु। मेरे पति को कोई परेशानी ना हो। वो स्वस्थ रहे। सुखी रहे। इस दिन महिला सुबह से रात तक निर्जल व्रत रख कर। चांद देखने के बाद अपने पति के हाथ से पानी पीकर अपना व्रत पूर्ण करती है। पति भी अपनी पत्नी को बड़े प्यार से अपने हाथो से पानी पिलाकर व खाना खिलाकर अपनी पत्नी के व्रत को पूर्ण करता है। कुछ पतियों का कहना है की जब मेरी पत्नी मेरी लंबी आयु के लिए व्रत रख सकती है। तो क्या मैं अपनी पत्नी की लंबी आयु के लिए व्रत नही रख सकता हूं क्या। काफी संख्या में पति भी आज के दिन अपनी पत्नी के लिए व्रत रखते है। कहा जाता है कि इस अटूट बंधन की वजह से ही पति पत्नी के सच्चे प्यार के आगे भगवान भी हार मान जाते हैं। और हमेशा खुश रहने का आशीर्वाद देते है।

Trending News