मेरठ न्यूज: फाजलपुर में गरीबों को बाटा राशन।

Meerut News: Ration distributed to the poor in Fazalpur.

Meerut News: Ration distributed to the poor in Fazalpur.

Share News

संवाददाता: मनीष गुप्ता

रोबिन हुड आर्मी संस्था ने आज थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र के अंतर्गत फाजलपुर गांव में कुछ लोगो को राशन वितरण किया। रोबिन हुड आर्मी संस्था को जनवाद टाइम्स न्यूज चैनल के जिला संवाददाता के माध्यम से पता चला की कुछ लोग राशन के बिना परेशान हो रहे हैं। रोबिन हुड ने संवाददाता की सूचना को गंभीरता से लेते हुए तुरंत करवाई करते हुए उन गरीब लोगो को राशन उपलब्ध करवाया। और उनको आश्वासन भी दिया की भविष्य में अगर किसी और चीज की जरूरत हो तो हम हर समय आपके लिए तैयार है। मेरठ शहर में कुछ संस्थाएं गरीबों के लिए बहुत अच्छे कार्य कर रही है। कुछ संस्थाएं गरीबों के शिक्षा पर जोर दे रही है। कुछ गरीबी दूर करने में मदद कर रही है। मेरठ शहर में देखा गया है की काफी लोग मंदिर के आस पास व नालों के किनारे झोपड़ पट्टी बांध कर अपना जीवन यापन कर रहे हैं। ऐसी जगह में जीवन यापन करना कितना कठिन होता है। यह बात हर कोई नही समझ सकता है। जैसे की ऐसी जगह पर बच्चे और बड़े भी स्वस्थ नही रह सकते है। और ऐसी जगह पर रहने बच्चे अच्छी शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं। क्योंकि कोई भी आदमी इनके पास जाना पसंद नहीं करता है। लेकिन मेरठ शहर की एक ऐसी संस्था जो अपने दिल से सारे फर्क मिटाते हुए इन गरीब बच्चो को अपने गले लगा रहे हैं। जिसका नाम है रोबिन हुड आर्मी संस्था। जो गरीबों की झोपड़ पट्टी में जा जाकर उनको भोजन कपड़े आदि चीजे प्रदान कर रही है। इसका सबूत आप देख सकते हैं। की शाम के समय में यह संस्था गरीब लोगो को खाना वितरण किया। ताकि कोई भी गरीब भाई बच्चा किसी भी वजह से भूखा ना सोए। यह गरीब लोग दो वक्त की रोटी के सड़को पर भीख मांगते हैं। कोई किसी के यहां बर्तन साफ करता है। कोई कुछ करता है कोई कुछ करता है। फिर भी बड़ी मुश्किल से दो वक्त की रोटी का इंतजाम हो पाता है। इस समस्या का समाधान करने के लिए ही रोबिन हुड आर्मी संस्था पूरे दिल से सड़क पर उतरी है। ताकि किसी भी गरीब इंसान को कोई परेशानी ना हो।

Trending News