Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: बिना बरसात के जलजमाव से जूझ रहे ऊसरा अड्डा के बाशिंदे

जनवाद टाइम्स इटावा 20 October 2021
IMG-20211020-WA0065
Share News
       

संवाददाता महेंद्र बाबू
इटावा: सालों से हाउस टैक्स व वॉटर टैक्स देने के बाद भी शहर के कुछ इलाकों में बिना बरसात के ही जलजमाव की समस्या से लोग जूझ रहे है। आलम यह है कि शहर के लाइनपार की नई बसी कॉलोनी में भी यह समस्याएं स्थाई समस्या का रूप लेतीं जा रही है
जबकि बरसात के दिनों में तो यह समस्या लोगों के लिए और भी अधिक परेशानी का सबब बन जाती है। शहर के लाइनपार ऊसरा अड्डा रोड की खराब हालत व जलभराव से लोग परेशान है। सालों बाद भी न पालिका और न ही प्रशासन ने इन लोगों की सुध ली है लिहाजा यहां के लोग गन्दे पानी और बीमारियों के बीच रहने को मजबूर हैं। मोहल्लों में एक कच्चे नाले से होकर कई घरों का पानी मुख्य सड़क के किनारे तलैया में जाता था। समय के साथ आसपास के कुछ लोगों ने कच्चे नाले पर कब्जा कर लिया और जलनिकासी की समस्या पैदा हो गयी। इस कारण इलाकें के लोग जलजमाव की समस्या से परेशान हैं। यहाँ रहने वाले लोग सुबह से ही घरों से निकले गन्दे पानी का सामना करते है। लोगों ने बताया कि उनकी सुनने वाला कोई नहीं है। नाले का पानी पहले साफ- सफाई न होने से बरसात में भर जाता था लेकिन अब यह हर समय गली में भरा रहता है। न तो साफ- सफाई की जा रही और न ही समस्या का स्थायी समाधान किया गया। लिहाजा लोग सुबह खुद गली की सफाई करने को मजबूर है। वहीं गन्दे पानी के कारण बीमारी और मच्छरों की समस्या भी लोगों को परेशान कर रही हैं। लोगों ने पालिका व प्रशासन से समस्या के समाधान की मांग की है। उनका कहना है कि यदि उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वह मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर पर भी इसकी शिकायत करेंगें।

Post navigation

Previous: Etawah News: टमाटर हुआ लाल, लगने लगी मिर्ची, प्याज निकाल रही आंसू, मँहगाई से विगड़ा रसोई का स्वाद
Next: कर्नाटक न्यूज: भालकी शहर राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष चुने जाने के बाद भालकी शहर में पहली बार पहुंचे श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी को गांव की जनता ने दिखाया उनके प्रति सम्मान और आदर

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0199
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.