Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: ग्राम पंचायत कांकरपुर के ग्रामवासी मिशन इकदिल ब्लॉक की मांग पर चुनाव बहिष्कार करने को तैयार

जनवाद टाइम्स इटावा 18 October 2021
Etawah News: Village Panchayat of Kankarpur Villagers ready to boycott elections on the demand of Mission Ikdil Block
Share News
       

ब्यूरो संवाददाता

इटावा/ इकदिल: बहुत किया है इंतजार, अबकी बार, आर पार, का संकल्प लेकर चल रहे मिशन इकदिल ब्लॉक का सत्याग्रह कार्यक्रम सोलहवें दिन ग्राम पंचायत कांकरपुर में आयोजित किया गया ।बरसात होने के बावजूद यहां पर लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और मिशन इकदिल ब्लॉक के बारे में काफी कुछ पूछा सभी का जवाब देते हुए मिशन संयोजक दीपक राज है बताया की ब्लॉक निर्माण से संबंधित जो भी कार्रवाई होती है वह सभी जिला प्रशासन स्तर से लखनऊ शासन को भेजी जा चुकी है उसके उपरांत ग्राम विकास आयुक्त द्वारा जब जगह मांगी गई तो चांदनपुर के पास लगभग दस बीघे सरकारी जगह को जनपद इटावा के जिलाधिकारी द्वारा प्रस्ताव करवा कर ग्राम आयुक्त को भेज दिया गया है अब सिर्फ घोषणा बाकी है उसी को लेकर यह सत्याग्रह कार्यक्रम हर ग्राम पंचायत में चलाया जा रहा है ।

Etawah News: Village Panchayat of Kankarpur Villagers ready to boycott elections on the demand of Mission Ikdil Block

ग्रामवासियों ने इस बात को समझ कर बहुत हर्ष प्रकट किया और कहा कि सत्याग्रह जिस नारे को लेकर चल रहा है वह हम सभी लोग इस बात से सहमत हैं की ब्लॉक की घोषणा शीघ्र अति शीघ्र होनी चाहिए यदि ऐसा नहीं होता है तो हम लोग आगामी विधानसभा चुनाव का चुनाव बहिष्कार करेंगे और सभी गांव वालों ने फिर बहुत किया है इंतजार,अबकी बार ,आर पार का नारा लगाया और कहा कि अब हमारे गांव में भाजपा का कोई प्रत्याशी कोई भी प्रतिनिधि पदाधिकारी विधायक सांसद आते हैं तो हम सबसे पहले ब्लॉक के बारे में बात करेंगे हमारा जोर इसी पर रहेगा कि हमारे ब्लॉक का निर्माण कराया जाए शीघ्र घोषणा कराई जाए उसके बाद ही हम भाजपा के साथ उसकी योजनाओं को आत्मसात करते हुए साथ देंगे। ग्राम प्रधान उमेश कुमार ने आये हुए लोगो को सत्याग्रह में आने के लिए धन्यवाद दिया और उसके बाद मिशन के साथ सभी लोगों को रहने की अपील की और कहा कि अब आप वापस जा कर जो लोग मीटिंग में नहीं आ पाए हैं उनको बताएं की आज मिशन इकदिल ब्लॉक के सत्याग्रह कार्यक्रम में क्या हुआ और यह कार्यक्रम क्यों चल रहा है सब कुछ सभी लोगों को बतायें और समझायें।

मिशन सह संयोजक डॉ. सुशील सम्राट  ने बताया कि व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनंत अग्रवाल ने मिशन इकदिल ब्लॉक के सत्याग्रह कार्यक्रम को समर्थन देने की घोषणा की है । कार्यक्रम में देवेंद्र राजपूत, संजीव कुमार, शिव कुमार, सौरभ राजपूत, प्रताप सिंह, वीरेंद्र सिंह, मनोज कुमार, अर्जुन सिंह, देवी सिंह, राजवीर सिंह, सुरेंद्र सिंह, कमलेश कुमार, आदेश कुमार, संजीव कुमार, बुद्धसेन, लाल सिंह, सूबेदार, रामेश्वर, अवनीश, वीरेंद्र कुमार आदि ने भाग लिया।

Post navigation

Previous: Etawah News: उत्तर प्रदेश बोर्ड में पंजीकरण एवं बोर्ड परीक्षा आवेदन की तिथि बढ़ाई जाए: माध्यमिक शिक्षक संघ इटावा
Next: मेरठ न्यूज: बीमारी के चलते मृत्यु के करीब गौ माता।

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0199
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.