Agra News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने खाया विषाक्त

Agra News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने खाया विषाक्त
Share News

संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज

बाह: थाना बाह क्षेत्र के अंतर्गत बिजौली के मोहल्ला अशोकनगर में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक ने विषाक्त खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया।परिजन आनन फानन में इलाज के लिए उसे अस्पताल लेकर पहुँचे जहां उसका इलाज जारी है।

 

IMG 20211010 WA0007 प्राप्त जानकारी के अनुसार पवन पुत्र हरेंद्र सिंह उम्र करीब 17 वर्ष निवासी मोहल्ला अशोकनगर थाना बाह ने शुक्रवार को शाम संदिग्ध परिस्थितियों में घर में रखी डी डी टी खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। युवक की हालत बिगड़ते देख परिजनों ने तत्काल बेहोशी की अवस्था में युवक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाह में भर्ती कराया

 

Agra News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने खाया विषाक्त जहां चिकित्सकों ने युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए एंबुलेंस द्वारा हायर सेंटर आगरा के लिए रेफर कर दिया जहां युवक का इलाज जारी बताया गया है। वही युवक का विषाक्त खाने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।विषाक्त खाने वाला युवक परिवार का इकलौता पुत्र बताया गया है।

Trending News