Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: चौ. सुघर सिंह फार्मेसी कॉलेज के डी.फार्मा प्रथम वर्ष का परीक्षाफल सर्वोत्कृष्ट रहा।

जनवाद टाइम्स इटावा 6 October 2021
IMG-20211006-WA0062
Share News
       

संवादाता आशीष कुमार

इटावा।विकास खण्ड जसवन्तनगर के चौ0 सुघर सिंह फार्मेसी कॉलेज के डी0फार्मा0 प्रथम वर्ष का परीक्षाफल शत प्रतिशत होने के साथ सर्वोत्कृष्ट रहा। इसकी जानकारी कॉलेज के डायरेक्टर डॉ0 राकेश सैनी ने देते हुए बताया कि कॉलेज के बच्चों ने उत्कृष्ट परिणाम देते हुए कॉलेज और अपने माता-पिता को गर्व की अनुभूति वाले क्षण दिए।प्रथम वर्ष की छात्रा मोनिका दत्त और छात्र शिवम शर्मा ने 87 प्रतिशत अंकों के साथ कॉलेज में सबसे अधिक अंक प्राप्त किये तथा अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इसके अलावा कॉलेज से शालू सिंह 86 प्रतिशत, मो जानिब 85.74 प्रतिशत, प्रशांत कुमार 85.48 प्रतिशत, अभिषेक कुमार 84 प्रतिशत तथा ज़के अलावा अमन शाक्य, वर्षा यादव, प्रियंका यादव, महेंद्र सिंह , प्रवीण कुमार, अमित कुमार, दीपक कुमार , शालिनी यादव आदि ने 83 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करके कॉलेज के टॉप टेन बच्चों में अपनी जगह बनाई।इस मौके पर ग्रुप के प्रबंध निदेशक और ब्लॉक प्रमुख जसवन्तनगर अनुज यादव ने कहा कि ग्रुप की प्रत्येक शाखा के बच्चे हमेशा से बेहतरीन परीक्षाफल देते आये है और जिले में ग्रुप के बच्चों ने अपना अहम स्थान बनाया है। प्रबंध निदेशक होने के चलते मुझे गर्व है कि हमें ऐसे बच्चों को तालीम देने का अवसर प्राप्त हो रहा है जिनमें अपने , अपने परिवार और समाज के लिए कुछ करने का जज्बा है और जो दूसरे लोगो के लिए प्रेरणास्रोत बनकर उभरते है। फार्मेसी के इन बच्चों को उनके इस तरह के परीक्षा परिणाम के लिए बहुत बहुत बधाई। ग्रुप ने हमेशा से प्रयास किया है कि सभी बच्चों को बेहतरीन से बेहतरीन अवसर प्राप्त हो सके जिससे वे अपने छोटे से शहर में रहकर भी हर उस ज्ञान को प्राप्त कर सकें जिसके वो हकदार है। जिले में हमेशा कॉलेज को हमेशा अव्वल स्थान पर रखने के लिए इन बच्चों का मैं शुक्रगुज़ार हूँ और इनके बेहतर भविष्य की कामना करता हूँ।इस मौके पर अनुज यादव ने बच्चों से कहा कि उनका डिप्लोमा पूरा होने के बाद उनके प्लेसमेंट की जिम्मेदारी को भी कॉलेज पूर्ण रूप से निभाएगा। ग्रुप के चेयरमैन डॉ0 ब्रजेश चंद्र यादव ने इस मौके पर कहा कि कॉलेज के इस तरह के परीक्षा परिणाम के लिए डायरेक्टर डॉ0 राकेश सैनी और प्राचार्य प्रदीप कुमार को उनकी मेहनत और बेहतर प्रबंधन के लिए बहुत बहुत बधाई। बेहतर प्रबंधन के द्वारा ही बच्चे आगे बढ़कर अच्छे मौकों को भुना पाते है।
इस मौके पर इन बच्चों को मिठाई खिलाकर और माला पहनाकर बधाई दी। इसके साथ ही इस मौके पर सागर सिंह, अनुराग सिंह, विशाल सिंह, राजेश कुमार, रचना ,दीक्षा गुप्ता, शिप्रा वर्माआदि ने उपस्तिथ होकर बच्चों को बधाई दी।

Post navigation

Previous: Etawah News: विद्युत निगम को नुक़सान पहुंचाने वालों के खिलाफ की जाएगी कानूनी कार्रवाई
Next: Bihar news बराँटी पंचायत भवन मे गंजेडियो का बना अड्डा

 

राशिफल

News Archive

motion_photo_7139080479089106361
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: विद्यालयों में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0050
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: ब्रज मोहन दास महाविद्यालय में विश्व योग दिवस पर योग शिविर आयोजित

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0002
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : मोहर्रम पर्व को लेकर बरांटी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar

Prayagraj News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गोकुल शाखा में योग कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Bihar News: विद्यालयों में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित
  • Bihar News: ब्रज मोहन दास महाविद्यालय में विश्व योग दिवस पर योग शिविर आयोजित
  • Bihar News : मोहर्रम पर्व को लेकर बरांटी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित
  • Prayagraj News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गोकुल शाखा में योग कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न
  • Unnao News: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एनसीसी कैडेट्स द्वारा योग कार्यक्रम का सफल आयोजन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.