Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News: बाइक सवार दंपत्ति के साथ कार सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर की लूट

जनवाद टाइम्स 5 October 2021
Agra News: बाइक सवार दंपत्ति के साथ कार सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर की लूट
Share News
       

संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज

बाह: थाना पिनाहट क्षेत्र के अंतर्गत रिश्तेदारी से दावत खाकर लौट रहे दंपति के साथ अज्ञात बदमाशों ने तमंचे पर जेवर और नकदी लूट ली। गांव नगला दलेल निवासी अखिलेश पुत्र फूल सिंह के मुताबिक सोमवार को वह अपनी पत्नी विनीता एवं साली सोमवती के साथ बाइक द्वारा अपनी ससुराल बाह क्षेत्र के केंद्रपुरा में दावत खाने गया था। ससुराल से दावत खाने के बाद सोमवार की रात बाइक से पत्नी और साली के साथ वापस घर गांव नगला दलेल लौट रहा था।

 

Agra News: बाइक सवार दंपत्ति के साथ कार सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर की लूटतभी भदरौली कस्बा से निकलते ही पिनाहट मार्ग पर रेलवे अंडर पुल गोकुलपुरा के पास पीछे से आ रही अल्टो कार को चार अज्ञात बदमाशों ने बाइक के आगे लगाकर रास्ता रोक लिया। कार में से उतरे तीन बदमाशों ने बाइक सवार युवक एवं महिलाओं पर तमंचा तान कर सोने की तीन अंगूठी, पत्नी का मंगलसूत्र एवं महिलाओं के पर्स में रखी नगदी, कीमती मोबाइल लूट कर कार सवार बदमाश मौके से फरार हो गए। पीड़ित बाइक सवार की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी की और काफी दूर तक पुलिस ने गाड़ी से बदमाशों को तलाश किया।

 

Agra News: बाइक सवार दंपत्ति के साथ कार सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर की लूटमगर कार सवार बदमाशों का कोई अता पता नहीं चल सका। पीड़ित बाइक सवार युवक अखिलेश की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चार कार सवार बदमाश लुटेरों के खिलाफ लूट की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है पुलिस पूरे प्रकरण की छानबीन में जुटी हुई है। वहीं थानाध्यक्ष पिनाहट प्रदीप कुमार चतुर्वेदी का कहना है लूट की सूचना पर पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी है। सर्विलांस टीम की मदद से लुटेरों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। जल्दी घटना का खुलासा कर बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा। मामले की छानबीन की जा रही है।

Post navigation

Previous: अम्बेडकर नगर न्यूजः सपा कार्यालय पर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की मासिक बैठक हुई सम्पन्न संगठन के बदौलत ही हम लोग इस प्रदेश का सत्ता परिवर्तन करेंगे पूर्व सांसद
Next: Agra News: बिजली विभाग के एमडी का घेराव करने बाह से दर्जनों बसों में सवार होकर सपाई हुए रवाना

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260504-WA0121
  • Ambedkar Nagar

Ambedkar Nagar News: ग्रामीण बैंक में ग्राहकों से बदसलूकी, शाखा प्रबंधक प्रेम सिंह के रवैये से फूटा गुस्सा।

जनवाद टाइम्स इटावा 4 May 2026
ChatGPT Image May 4, 2026, 03_49_54 PM
  • Etawah

Etawah News : संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम

जनवाद टाइम्स इटावा 4 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-03 at 2.05.05 PM
  • Etawah

Etawah News : भारत विकास परिषद तुलसी शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह सम्पन्न, समाजसेवा के संकल्प के साथ नई टीम ने संभाली जिम्मेदारी

जनवाद टाइम्स इटावा 3 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-03 at 3.30.13 PM
  • Etawah

Etawah News : स्मार्ट मीटर के खिलाफ AAP का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स इटावा 3 May 2026

Latest News

  • Ambedkar Nagar News: ग्रामीण बैंक में ग्राहकों से बदसलूकी, शाखा प्रबंधक प्रेम सिंह के रवैये से फूटा गुस्सा।
  • Etawah News : संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम
  • Etawah News : भारत विकास परिषद तुलसी शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह सम्पन्न, समाजसेवा के संकल्प के साथ नई टीम ने संभाली जिम्मेदारी
  • Etawah News : स्मार्ट मीटर के खिलाफ AAP का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News : मजदूर दिवस पर स्वच्छता कर्मियों का सम्मान, मुखिया ने बताया समाज की रीढ़
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.