Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: भारत विकास परिषद इटावा तुलसी ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों आयोजन किया

जनवाद टाइम्स इटावा 5 October 2021
Etawah News: Cultural programs were organized by Bharat Vikas Parishad Etawah Tulsi

Etawah News: Cultural programs were organized by Bharat Vikas Parishad Etawah Tulsi

Share News
       

संवाददाता दिलीप कुमार 

इटावा: भारतीय संस्कृति की पोषक भारत विकास परिषद इटावा तुलसी द्वारा आज सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रंखला में रामचरितमानस पर आधारित दोहा, छंद, सोरठा एवं चौपाई के वाचन द्वारा अंत्याक्षरी प्रतियोगिता का आयोजन अर्चना मेमोरियल सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कॉलेज मे भारत माता के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलन के साथ किया गयाl

Etawah News: Cultural programs were organized by Bharat Vikas Parishad Etawah Tulsi

आगन्तुक अतिथियों का अछत, रोली लगाकर स्वागत, वंदन डॉ काजल ने कियाl प्रांतीय पदाधिकारी शमीम बेगम ने परिषद के कार्यों का परिचय उपस्थित लोगों के मध्य दियाl अंताक्षरी का शुभारंभ सचिव नीलिमा चौधरी ने तुलसी रचित मानस के केवट संवाद के छंद

“रावरे दोष न पायन को पग धूरि को भूरि प्रभाव महा है
पाहन ते बन वाहन काठ को कोमल है जल खाई रहा है
पावन पाँय पखार के नाथ चढ़ायहु आयसु होत कहा है
तुलसी सुनि केवट के वर वैन
हँसे प्रभु जानकी ओर हहा है।”

को पढ़कर कियाl इस अवसर पर मुख्य अतिथि नीतू भदौरिया ने प्रतिभागियों को उनके शुद्ध एवं स्पष्ट वाचन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन से निसंदेह युवा पीढ़ी संस्कारित होगीl

Etawah News: Cultural programs were organized by Bharat Vikas Parishad Etawah Tulsi

विद्यालय के प्रधानाचार्य शिवपाल सिंह ने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए भविष्य मे भी इस प्रकार के आयोजन कराते रहने को परिषद को प्रेरित कियाl अंत्याक्षरी की संयोजिका अनीता सिंह एवं श्यामला पांडे ने बताया कि आज संपन्न हुई प्रतियोगिता में लगभग एक सैकड़ा विद्यार्थियों ने प्रतिभाग कियाl निर्णायक की भूमिका पंकज कुमार सिंह चौहान एवं मंजू सिंह ने पूर्ण कीl

तुलसी अध्यक्ष अंजू चौधरी ने विजेताओं के नाम घोषित करते हुए बताया कि आज संपन्न हुई अंताक्षरी में शुभांगिनी यादव ने प्रथम, अनम ने द्वितीय, हर्ष यादव ने तृतीय एवं इवा शाक्य ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया है सभी विजेताओं को मंच पर पुरस्कृत किया गया कार्यक्रम का सफल संचालन नीलिमा चौधरी द्वारा किया गया कार्यक्रम को सफल ता पूर्वक संपन्न कराने में विद्यालय परिवार एवं तुलसी के सभी सदस्यों का सराहनीय सहयोग रहा

Post navigation

Previous: आगरा न्यूज। दोपहिया वाहनों पर निकले अग्रवंशी, महाराजा अग्रसेन जयंती के लिए दिया आमंत्रण दिखाई हरी झंडी
Next: Etawah News : राँची आनंद विहार सुपरफास्ट से टकराई स्कूटी, कोई हताहत नहीं ।

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0199
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.