Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: आम आदमी पार्टी इटावा ने लखीमपुर की घटना से आहत होकर ज्ञापन दिया 

जनवाद टाइम्स इटावा 4 October 2021
Etawah News: Aam Aadmi Party Etawah submitted a memorandum hurt by the incident in Lakhimpur

Etawah News: Aam Aadmi Party Etawah submitted a memorandum hurt by the incident in Lakhimpur

Share News
       

संवाददाता दिलीप कुमार 

इटावा: आम आदमी पार्टी ने प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर जिला मुख्यालय कचहरी पर प्रदर्शन कर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार सिंह जी को महामहिम राज्यपाल महोदय को संबोधित ज्ञापन लखीमपुर खीरी में हुये किसानों की निर्मम हत्या के विरोध में ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने भाजपा सरकारको घेरते हुये, योगी मोदी हाय हाय, किसानों की हत्यारी भाजपा मुर्दाबाद, जब जब योगी डरता है पुलिस को आगे करता है ,किसान विरोधी तीनों काले कानून वापस लेने की माँग की।
जिला अध्यक्ष संजीव शाक्य ने कहा कि पिछले 10 महीनों से देश का अन्नदाता किसान धरने पर बैठा हुआ है 650 किसानों हत्या या आत्महत्या और गोली से बूंदे गया है देश की सरकार से उनकी एक ही मांग है कि इन तीनों काले कानूनों को वापस लिया जाए दरअसल यह काले कानून किसानों की मौत का फरमान है जिसमें पूंजी पतियों को फसलों के असीमित भंडारण के अधिकार दिए गए हैं इसके चलते जमाखोरी और कालाबाजारी बढ़ेगी और आम अन्नदाता किसानों की स्थिति सुधारने की जगह पूंजी पतियों के जाने में वृद्धि होगी इन कानूनों के तहत की गई कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग की व्यवस्था से एक तरह से जमीदारी प्रथा की सर से वापसी हो जाएगी किसान चाहकर भी अपने खेतों पर अपने मनमाफिक खेती नहीं कर सकेगा इन कानूनों को फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य मिल पाना भी संभव नहीं दिख रहा है।

Etawah News: Aam Aadmi Party Etawah submitted a memorandum hurt by the incident in Lakhimpur

अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे किसानों को जिस तरह की निंदनीय शर्मनाक कार्यवाही भाजपाइयों ने किसानों से बदले की भावना पूर्ण की है बर्दाश्त के काबिल नहीं है। संजीव शाक्य ने कहा कि 2022 के चुनावों में अपना जनाधार खिसकता देख भाजपा बौखला गई है किसानों की निर्मम हत्याएं इसी का परिणाम है।देश भर में आज किसान, भाजपा के खिलाफ हैं । उन्होंने कहा जिस देश में जय जवान और जय किसान का नारा लगता है अब भाजपा के शासन में बेमौत मर किसान हो गया है।

पिछले 10 महीनों में 650 किसान आंदोलन में शहीद हो चुके हैं ।किसी भी भाजपाई के मुंह से इन किसानों के प्रति सहानुभूति के 2 शब्द भी नहीं निकले हैं ।इससे यह स्पष्ट होता है कि भाजपा किसानों की पक्की दुश्मन है। अपने ही देश के अन्नदाता ओं के साथ इस तरह का व्यवहार करने के लिए लोकतंत्र में कोई स्थान नहीं है ना ही भारतीय संविधान इसकी इजाजत देता है । यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि भाजपाई सत्ता पहले अपनी ताकत का दुरुपयोग करके बर्बरता करती थी अब स्वयं भाजपाई बर्बरता पर उतर आए हैं और हत्याएं करने लगे हैं। जिसका जवाब निश्चित रूप से प्रदेश की जनता देने के लिए तैयार हो गई है ।इस प्रकार की गई हत्याएं निश्चित रूप से गॉडसे वाद को प्रदर्शित करती हैं। जिसके लिए भारत में कोई स्थान नहीं है ।

उन्होंने जोर देकर कहा कि आम आदमी पार्टी पहले ही दिन से किसानों और उनके आंदोलनों तथा मांगों के साथ थी है और रहेगी। हत्यारे भाजपाई किसानों को अकेला समझे की बड़ी भूल ना करें।
आम आदमी पार्टी माँग करती है कि मामले की सीबीआई जांच कर हत्यारों को सख्त से सख्त सजा दी जाए। किसान मृतक परिवार को एक करोड़ की आर्थिक सहायता और परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी दी जाए जो व्यक्ति घायल अवस्था में हैं उनको 10 लाख की सहायता प्रदान की जाए।

मांग करने वालों में जिला अध्यक्ष संजीव शाक्य, वरिष्ठ कार्यकर्ता बृजेंद्र जैन, जिला महासचिव रिचा कुशवाह, जिला उपाध्यक्ष इकरार अहमद, महिला अध्यक्ष हेमलता दोहरे, महिला उपाध्यक्ष अंजना दोहरे, विनोद सिंह चौहान, धीरेंद्र यादव, एडवोकेट वीरू कठेरिया, पंचायत प्रकोष्ठ अध्यक्ष बलवीर सिंह,यूथ विंग अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राठौर,सदानंद प्रजापति, राधा कृष्ण, टीकाराम शर्मा,जीशान, नीरज,शिवा भदौरिया, सूरज चौहान,आशु, अंकित, अभिषेक माथुर, प्रिंस गोयल, अभिषेक कुमार,फैजान, रिजवान, सोहेब, सूर्य देव सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Etawah News : पंडित दीनदयाल उपाध्याय आवासीय आश्रम पद्धति विद्यालय नगला हीरालाल इटावा के छात्रों ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ धरना दिया।
Next: मेरठ न्यूज: यूपी सरकार ने दिया अपने साढ़े चार वर्ष के कार्यों का विवरण।

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260504-WA0121
  • Ambedkar Nagar

Ambedkar Nagar News: ग्रामीण बैंक में ग्राहकों से बदसलूकी, शाखा प्रबंधक प्रेम सिंह के रवैये से फूटा गुस्सा।

जनवाद टाइम्स इटावा 4 May 2026
ChatGPT Image May 4, 2026, 03_49_54 PM
  • Etawah

Etawah News : संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम

जनवाद टाइम्स इटावा 4 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-03 at 2.05.05 PM
  • Etawah

Etawah News : भारत विकास परिषद तुलसी शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह सम्पन्न, समाजसेवा के संकल्प के साथ नई टीम ने संभाली जिम्मेदारी

जनवाद टाइम्स इटावा 3 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-03 at 3.30.13 PM
  • Etawah

Etawah News : स्मार्ट मीटर के खिलाफ AAP का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स इटावा 3 May 2026

Latest News

  • Ambedkar Nagar News: ग्रामीण बैंक में ग्राहकों से बदसलूकी, शाखा प्रबंधक प्रेम सिंह के रवैये से फूटा गुस्सा।
  • Etawah News : संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम
  • Etawah News : भारत विकास परिषद तुलसी शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह सम्पन्न, समाजसेवा के संकल्प के साथ नई टीम ने संभाली जिम्मेदारी
  • Etawah News : स्मार्ट मीटर के खिलाफ AAP का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News : मजदूर दिवस पर स्वच्छता कर्मियों का सम्मान, मुखिया ने बताया समाज की रीढ़
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.