Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar news संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 27 सितंबर को भारत बंद ऐतिहासिक बनाने को लेकर किसान महासभा ने नौतन में किया किसान कन्वेंशन

जनवाद टाइम्स इटावा 26 September 2021
Bihar news Kisan Mahasabha held a farmers convention in Nautan to make Bharat Bandh historic on 27 September on the call of United Kisan Morcha

Bihar news Kisan Mahasabha held a farmers convention in Nautan to make Bharat Bandh historic on 27 September on the call of United Kisan Morcha

Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया। तीनों काला कृषि कानून रद्द करो, देश बेचना बंद करो, बर्बाद धान, गन्ना, मछली, सब्जी फ़सल का मुआवजा दो, पंजाब की तरह 360 रुपया प्रति क्विंटल गन्ना मूल्य दो,27 सितंबर को भारत बंद सफल करो आदि नारा के साथ अखिल भारतीय किसान महासभा और गन्ना उत्पादक किसान महासभा ने नौतन खाप टोला मंदिर प्रांगण के पास किसान कन्वेंशन आयोजित कर मार्च निकालकर सभा किया।
सभा को संबोधित करते हुए किसान महासभा के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार राव ने कहा कि आज पूरे बिहार और देश के किसानों की तरह अपने जिले के किसान मोदी शासन में संकट में है। इस साल हुई अतिवृष्टि और असमय आई बाढ़ ने 50 से 100% तक फसल की क्षती हुई है। एक लाख एकड़ क्षेत्र में लगी गन्ना की फसल बर्बाद हो गया है।उसी तरह धान, सब्जी और मछली पालन करने वाले किसानों की क्षति हुई है लेकिन सरकार ने अब तक क्षतिपूर्ति के लिए आवेदन करने के लिए पोर्टल नहीं खोला है।इसको लेकर किसानों में काफी आक्रोश है। उन्होंने कहा कि सरकार ने वैज्ञानिकों के रोकने के बावजूद C.O.0238 बीज कंपनियों के दबाव में जबरन रोपने के लिए बाध्य किया जिस वज़ह से गन्ना की खेती करने वाले किसान बर्बाद हो गए हैं। किसान मुन्ना मिया ने कहा जब यूरिया खाद की सबसे ज़रूरत थी तो सरकार ने उसे बाजार से गायब कर दिया। किसानों को महंगें दामों पर खरीदारी करनी पड़ी।जनक लाल प्रसाद ने कहा नौतन के किसानों के बर्बाद फसलों का मुआवजा रबि फ़सल बुवाई के पहले दिया जाए। किसान राजा राम महतो ने कहा दस कट्ठा में लगा धान बर्बाद हो गया जिससे करीब पंद्रह हजार रुपए का घाटा हुआ है। मछली पालन करने वाले किसान लोरिक चौधरी ने कहा 10 बीघा के तालाब में 48 लाख लागत से मछली पालन किया था। इसमें करीब एक करोड़ की मछली होती।अब मेरा सब कुछ छीन गया लेकिन सरकार ने कुछ भी मुआवजा नहीं दिया। ऐसे ही उदगार छठिया देवी, मुन्ना प्रसाद, रामचंद्र महतो, नगीना महतो राम बिहारी साह आदि ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में सुरेन्द्र चौधरी, हेमंत साह, जनक लाल साह, गीता देवी, शांति देवी,धोधाड़ी महतो,नेशा खातून, रंगलाल महतो,राम प्रसाद महतो,मुन्नी खातून, सुदामा देवी,उमरावती देवी आदि शामिल रहे।

Post navigation

Previous: Bihar news हिन्दू केवल एक धर्म ही नहीं, मानव समाज की अध्यात्म आधारित जीवन पद्धति
Next: Prayagraj News: जिलाधिकारी भी अध्यक्षता में बृहद टीकाकरण अभियान की बैठक सम्पन्न

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260504-WA0121
  • Ambedkar Nagar

Ambedkar Nagar News: ग्रामीण बैंक में ग्राहकों से बदसलूकी, शाखा प्रबंधक प्रेम सिंह के रवैये से फूटा गुस्सा।

जनवाद टाइम्स इटावा 4 May 2026
ChatGPT Image May 4, 2026, 03_49_54 PM
  • Etawah

Etawah News : संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम

जनवाद टाइम्स इटावा 4 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-03 at 2.05.05 PM
  • Etawah

Etawah News : भारत विकास परिषद तुलसी शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह सम्पन्न, समाजसेवा के संकल्प के साथ नई टीम ने संभाली जिम्मेदारी

जनवाद टाइम्स इटावा 3 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-03 at 3.30.13 PM
  • Etawah

Etawah News : स्मार्ट मीटर के खिलाफ AAP का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स इटावा 3 May 2026

Latest News

  • Ambedkar Nagar News: ग्रामीण बैंक में ग्राहकों से बदसलूकी, शाखा प्रबंधक प्रेम सिंह के रवैये से फूटा गुस्सा।
  • Etawah News : संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम
  • Etawah News : भारत विकास परिषद तुलसी शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह सम्पन्न, समाजसेवा के संकल्प के साथ नई टीम ने संभाली जिम्मेदारी
  • Etawah News : स्मार्ट मीटर के खिलाफ AAP का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News : मजदूर दिवस पर स्वच्छता कर्मियों का सम्मान, मुखिया ने बताया समाज की रीढ़
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.