Bihar News : वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर विद्यालयों में निकली तिरंगा यात्रा

Share News

राजापाकर के विद्यालयों में निकली हर घर तिरंगा यात्रा, वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर हुआ आयोजन

IMG-20260811-WA0021
Share News

संवाददाता : राजेन्द्र कुमार
राजापाकर, वैशाली।

राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों, प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

IMG 20260811 WA0021 scaled

इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न गांवों एवं चौक-चौराहों पर प्रभात फेरी निकाली गई। इस दौरान बच्चों ने राष्ट्रभक्ति गीतों के साथ भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारे लगाए।

इसी क्रम में पीएम श्री मध्य विद्यालय, राजापाकर के छात्र-छात्राओं ने साइकिलों में तिरंगा झंडा लगाकर प्रभात फेरी निकाली। प्रभात फेरी विद्यालय से शुरू होकर प्रखंड मुख्यालय के हाई स्कूल चौक, पोस्ट ऑफिस चौक, शनिचर हाट चौक, कुशवाहा चौक एवं थाना रोड का भ्रमण करते हुए पुनः विद्यालय परिसर पहुंची।

प्रभात फेरी के दौरान छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रभक्ति गीतों के साथ भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से वातावरण को देशभक्तिमय बना दिया।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रभात कुमार चौधरी ने छात्र-छात्राओं को हर घर तिरंगा यात्रा के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। तिरंगे के तीनों रंग देश की विविधता, सभ्यता और संस्कृति को दर्शाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्रीय ध्वज का सदैव सम्मान करने की अपील की।

प्रधानाध्यापक प्रभात कुमार चौधरी ने झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा को रवाना किया। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक प्रभात कुमार चौधरी के अलावा शिक्षक राजेश कुमार, संतोष कुमार, अभिनंदन कुमार, धर्मेंद्र गुप्ता, नीलम कुमारी, देवानंद दास सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

Trending News