Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Ambedkernager News: प्रत्येक विकास खण्ड पर आयोजित किसान कल्याण मेला,गरीब कल्याण मेलों का आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 25 September 2021
Ambedkernager News: Kisan Kalyan Mela organized at each development block, Garib Kalyan Melas organized

Ambedkernager News: Kisan Kalyan Mela organized at each development block, Garib Kalyan Melas organized

Share News
       

संवाददाता अम्बेडकर नगर

अम्बेडकर नगर जिले मे पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जयंती( गरीब कल्याण दिवस) के अवसर पर कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम अंतर्गत जनपद अंबेडकर नगर के समस्त विकास खंडों में व्यापक स्तर पर किसान कल्याण कृषि निवेश मेला का आयोजन किया गया।इस अवसर पर जिलाधिकारी सैमुअल पाँल एन विकासखंड अकबरपुर ब्लॉक पहुंचकर जनपद के प्रगतिशील किसानों से रूबरू हुए।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अंबेडकरनगर मिथिलेश त्रिपाठी द्वारा अकबरपुर ब्लॉक परिसर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया गया और मौके पर उपस्थित कृषकों को कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण एवं उनके हितों के कल्याण हेतु जागरुक किया गया।

Ambedkernager News: Kisan Kalyan Mela organized at each development block, Garib Kalyan Melas organized
मौके पर उपस्थित जिला विकास अधिकारी वीरेंद्र सिंह द्वारा किसानों को संबोधित करते हुए कहा गया कि सरकार निरंतर किसानों के हित में लाभकारी योजनाएं को धरातल पर लाया है, किसानों के हितों को सर्वोपरि बताते हुए उन्होंने सम्बन्धित विभागों से जुड़ी सभी जन उपयोगी / किसान हित योजनाओं का विस्तृत जानकारी दी गई।विभिन्न विभागों के स्टाल पर संचालित सरकारी योजनाओं के सम्बन्ध में जानकारी दी गई एवं तकनीकी साहित्य भी वितरित किया गया।कृषि विशेषज्ञ द्वारा फसल अवशेष प्रबन्धन की तकनीकी जानकारी किसानों को दी गई, तथा फसल अवशेष जलाने से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में किसानों को बताया गया एवं पर्यावरण सुरक्षा, मृदा स्वास्थ्य के लिए फसल अवशेष न जलाने के लिए किसानों से अपील की गई। कृषक हित में विभाग द्वारा कराये गये कार्यक्रमों की प्रगति प्रस्तुत की गयी, तथा इस अवसर पर विधायकों जनप्रतिनिधियों द्वारा जनपद के लाभार्थी कृषकों को कृषि यंत्रों के अनुदान का प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। विधायकों,जनप्रतिनिधियों द्वारा पं० दीनदयाल उपाध्याय के जयन्ती के अवसर पर प्रत्येक विकास खण्ड पर आयोजित किसान कल्याण मेला,गरीब कल्याण मेलों में भाग लिया गया तथा कृषको ,मजदूरों ,गरीबों के उत्थान हेतु सरकार द्वारा देय योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।ब्लॉक अकबरपुर में दीनदयाल अंत्योदय योजना – राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत 63 स्वयं सहायता समूह को 3 करोड़ 78 लाख रुपए की धनराशि का चेक प्रदान किया गया। पांच दिव्यांग जन को ट्राई साइकिल ,10 कृषकों को कृषि यंत्र/ मिनी किट, 6 को शादी अनुदान धनराशि वितरित किया गया।
गरीब कल्याण दिवस के अवसर पर ब्लाक भीटी मे 325 कृषकों को विभिन्न योजनाओं से आच्छादित किया गया। ब्लाक रामनगर में 895 कृषि को, बसखारी ब्लॉक में 899 लाभार्थियों को योजनाओं से अच्छादित किया गया। इसी प्रकार जनपद के अन्य समस्त ब्लॉकों में वृहद पैमाने पर शासन के लाभकारी योजनाओं का लाभ कृषकों तथा अन्य लाभार्थियों को दिया गया। इस अवसर पर विधायक टांडा संजू देवी विकास खण्ड टांडा में तथा विधायक आलापुर अनीता कमल विकासखंड रामनगर मे मौजूद रही।

Post navigation

Previous: Ambedkernager News:  समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता त्रिभुवन दत्त ने पीड़ित परिजनो को ढांढस बंधाया
Next: Prayagraj News: सप्रसिद्ध साहित्यकार, पत्रकार और एक समर्पित समाजसेवी डॉ राजकुमार शर्मा पर केंद्रित ‘नूतन कहानियां‘ साहित्यिक पत्रिका के विशेषांक का विमोचन एवं शर्मा जी का अभिनंदन

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0199
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.