Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: नहीं मिला किसी भी सभासद का इस्तीफा: सुनील कुमार जॉली

जनवाद टाइम्स इटावा 24 September 2021
Etawah News: Didn't get the resignation of any member: Sunil Kumar Jolly

Etawah News: Didn't get the resignation of any member: Sunil Kumar Jolly

Share News
       

संवाददाता: मनोज कुमार

जसवंतनगर/इटावा: नगर पालिका अध्यक्ष सुनील कुमार जॉली ने कहा कि उन्हें पालिका बोर्ड के निर्वाचित 25 सभासदों में से किसी का कोई भी इस्तीफा नही मिला है। इस्तीफा देने की खबर झूंठ और अफवाह के साथ ही साथ एक प्रोपेगंडा व साजिस है, ताकि जसवंतनगर के विकास में बाधा पहुंचाई जा सके। पालिका दफ्तर में बुलाई गई पत्रकार वार्ता में पालिका अध्यक्ष ने बताया कि उन्हें सूचना मिली है कि गुरुवार को कुछ सभासद और सभासदों के पतियों व प्रतिनिधियों ने एकत्र होकर जिला प्रशासन को अपनी 10 सूत्रीय मांगों व शिकायतों का ज्ञापन दिया है। इस ज्ञापन की प्रति प्रशासन से उन्हें प्राप्त होते ही उन का निस्तारण वरीयता के साथ किया जाएगा।

पालिका अध्यक्ष ने बताया कि इस्तीफा देने की एक प्रक्रिया है। इस्तीफा बोर्ड अध्यक्ष को सौंपे जाते हैं। मैं सभी सभासदों से अपील करता हूँ कि नगर की छवि, जो आज पूरे प्रदेश है, उसे ऊंचा उठाने में वह हमारा सहयोग करें। प्रेस वार्ता के दौरान मौजूद पालिका अधिशाषी अधिकारी रामेंद्र सिंह ने कहा कि मैं बोर्ड का सचिव हूँ। ढाई वर्षों के दौरान बोर्ड की अनेक बैठकें हुईं, जिनमे सौहार्दपूर्ण ढंग से प्रस्ताव पारित हुए। पालिका द्वारा उन्हें वरीयता से पूरा कराया गया। मेरे व अध्यक्ष के प्रति बोर्ड में कभी कोई आरोप नही लगाए गए, न ही भ्रष्टाचार के मसले पटल पर प्रस्तुत किये गए। अब यदि सभासदों को शिकायत है, तो उन की जांच को हम तैयार हैं। पालिका अध्यक्ष ने भी इस बात की हामी भरी कि वह सभासदों की शिकायतों की जांच करवाने को तैयार है।

पालिका अधिशाषी अधिकारी रामेंद्र सिंह ने पत्रकारों का बताया है कि निर्वाचित सभासदों के प्रतिनिधियों, पतियों, भाइयों या अन्य रिश्तेदारों को अब बोर्ड बैठकों में भाग नही लेने दिया जाएगा। शासन का इस संबंध में स्पष्ट आदेश है, कतिपय कारणों से इसका अमल नही हो पा रहा था। अब केवल माननीय सभासद ही बैठक में शरीक हो सकेंगे। इस अवसर पर कई नामित और निर्वाचित सदस्य मौजूद थे। जिनमें कुशलपाल भोले, मुकेश यादव, अजित दिवाकर, पूर्व सभासद ऋषि कांत चतुर्वेदी प्रमुख थे।

Post navigation

Previous: Agra News: झगड़े व मारपीट में पुलिस ने तीन व्यक्त पर की शांतिभंग में कार्रवाई
Next: Etawah News: द्वितीय सड़क सुरक्षा सप्ताह का किया गया शुभारंभ

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-05-03 at 2.05.05 PM
  • Etawah

Etawah News : भारत विकास परिषद तुलसी शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह सम्पन्न, समाजसेवा के संकल्प के साथ नई टीम ने संभाली जिम्मेदारी

जनवाद टाइम्स इटावा 3 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-03 at 3.30.13 PM
  • Etawah

Etawah News : स्मार्ट मीटर के खिलाफ AAP का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स इटावा 3 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-02 at 7.10.27 PM
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : मजदूर दिवस पर स्वच्छता कर्मियों का सम्मान, मुखिया ने बताया समाज की रीढ़

जनवाद टाइम्स इटावा 2 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-02 at 7.08.36 PM
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : स्वतंत्रता सेनानी बच्चन शर्मा की जयंती मनाई गई, छात्रों ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

जनवाद टाइम्स इटावा 2 May 2026

Latest News

  • Etawah News : भारत विकास परिषद तुलसी शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह सम्पन्न, समाजसेवा के संकल्प के साथ नई टीम ने संभाली जिम्मेदारी
  • Etawah News : स्मार्ट मीटर के खिलाफ AAP का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News : मजदूर दिवस पर स्वच्छता कर्मियों का सम्मान, मुखिया ने बताया समाज की रीढ़
  • Bihar News : स्वतंत्रता सेनानी बच्चन शर्मा की जयंती मनाई गई, छात्रों ने अर्पित किए श्रद्धासुमन
  • Bihar News : राजापाकर में जनगणना शुरू, पर्यवेक्षकों की बैठक में दिए गए जरूरी निर्देश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.