Etawah News: डीएफसी से हटाया गया दुर्घटनाग्रस्त मालगाड़ी का मलबा, जल्द ही शुरू हो सकता है ट्रैक

Etawah News: Wreckage accidental goods train removed DFC, track may start soon

Etawah News: Wreckage accidental goods train removed DFC, track may start soon

Share News

संवाददाता महेश कुमार

इटावा: डेडीकेटेड फ्रेट कारिडोर (डीएफसी) पर बुधवार को राहत कार्य काफी तेजी से चला। मालगाड़ी दुर्घटना के बाद मलबा हटाने के काम में आगरा और कानपुर के पांच सौ से ज्यादा कर्मचारी लगे है। अप ट्रैक पर मलबा हटाने का काम लगभग पूरा कर लिया गया। गुरुवार सुबह तक अप ट्रेक चालू होने की उम्मीद है डाउन ट्रेक पर हादसा हुआ था जिसे सही करने के लिए मलवा तो हट चुका है परंतु ट्रैक को पुनः बनाया जा रहा है जिसमे कर्मचारी व क्रेन मशीनों का सहारा लेकर निरंतर कार्य किया जा रहा है।

Etawah News: Wreckage  accidental goods train removed  DFC, track may start soon

डाउन ट्रैक भी गुरुवार शाम तक सुचारू होने ही संभावना है।  दो रिलीफ ट्रेनों की मदद से ट्रैक पर पलटे सभी 44 वैगन(क्षतिग्रस्त डिब्बे) हटा दिए गए। ट्रैक पूरी तरह साफ हो गया है। क्रेन लगाकर बिजली के खंभे ठीक कर ओवरहेड इलेक्ट्रिक (ओएचई) लाइन के क्षतिग्रस्त तार बदले जा रहे हैं।

Etawah News: Wreckage  accidental goods train removed  DFC, track may start soon

डीएफसी के दिल्ली मुख्यालय के अधिशासी निदेशक अजय कुमार सिंह लगातार घटनास्थल पर मानीटरिंग कर रहें हे। संभावना है कि अगले 24 घंटे में दोनों लाइनों को पूरी तरह से चालू कर दिया जाएगा। मालगाड़ी हादसे के सवाल पर उन्होंने बताया कि जांच कमेटी की रिपोर्ट से ही स्पष्ट होगा कि घटना की क्या वजह रही।

Etawah News: Wreckage  accidental goods train removed  DFC, track may start soon

घटनास्थल पर कार्य की जानकारी लेने पहुंचे सीओ सैफ़ई साधू राम से जब मृतक के मुआवजा के बारे में जिक्र किया गया तो उन्होंने बताया कि मुआबजे की कुल रकम 1 लाख प्रस्तावित है जिसमे 50 हजार रुपये रेलवे फ्रेट कॉरिडोर द्वारा मृतक के परिजनों को चेक द्वारा दे दिया गया है जबकि बाकी 50 हजार कुछ दिनों में देने का वादा किया गया है।