मेरठ न्यूज: गंदगी के कारण मंदिर में पूजा करने में भक्तो को होती है परेशानी।

Meerut News: Due to dirt, devotees have trouble in worshiping in the temple.
Share News

संवाददाता: मनीष गुप्ता

कहते हैं इंसान मन की शांति के लिए भगवान के दर्शन करने जाता है। क्योंकि उसके मन में जो अशांति पैदा हो गई है। अपने मानसिक तनाव को दूर करने के लिए अपनी परेशानियों का हल तलाशने के लिए मंदिर जाता है। क्योंकि वहा का साफ सुथरा माहौल भगवान के चरणों से आती मंद मंद धूप की खुशबू। उसके मन की अशांति को दूर करती है। लेकिन यह सब भक्तो के साथ नही हो रहा है। कारण गंदी बदबू आती रहती है।

मंदिर प्रांगण के पास ही पुलिस चौकी है। चौकी के बराबर में ही नाला जा रहा है। जो बड़ी बड़ी झाड़ियों और कूड़े के कारण बिलकुल चोक पड़ा है। और यह नाला वहा रहने वाले लोगों के घरों के सामने से निकल कर जाता है। जिनका रहना भी मुश्किल हो रहा है। मंदिर के पास इस तरह की गंदगी नही होनी चाहिए। मंदिर प्रांगण के आस पास तो बिलकुल साफ सफाई रहनी चाहिए। ताकि भक्त शांत मन से पूजा अर्चना कर सके। लेकिन इस बात पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।