संवाददाता दिलीप कुमार
इटावा: जसवंतनगर विधानसभा के कांग्रेस पार्टी के ताखा ब्लॉक अध्यक्ष संदीप यादव लालू ने अपने दर्जन भर सर्मथकों के साथ समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष गोपाल यादव के समक्ष ग्रहण की सपा की सदस्यता।संदीप यादव लालू ने पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की नीतियों में भरोसा जताते हुए सपा को मज़बूत करने का निर्णय लिया है।
कांग्रेस पार्टी छोड़ने के सवाल पर संदीप ने कहा कि कांग्रेस की गुटबाज़ी के कारण पार्टी छोड़ी है और कांग्रेस अब पहले जैसी कांग्रेस नही रही है। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के जसवंतनगर विधानसभा अध्यक्ष विद्याराम यादव, ताखा ब्लाक अध्यक्ष अनुज यादव,वी.एन.यादव, चंदन सिंह बघेल, पदम् तिवारी आदि मौजूद रहे।