Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने ओजोन परत संरक्षण की अपील की

जनवाद टाइम्स इटावा 16 September 2021
IMG-20210916-WA0018
Share News
       

संवाददाता महेश कुमार

इटावा: पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल में बच्चों ने ओजोन परत की जरूरत को सबके सामने रखा। पोस्टर बनाकर ओजोन संरक्षण की बात कही और सभी से ग्लोबल वार्मिंग न बढ़ने देने के लिए पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने की अपील की। प्रबंधक कैलाश चंद्र यादव ने बच्चों को लैपटॉप पर वीडियो व चित्र दिखा कर ओजोन लेयर की जानकारी दी।

मानिकपुर ग्वालियर हाइवे स्थित पानकुंवर इंटरनेशल स्कूल में ओजोन दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए प्रबंधक ने कहा कि वैज्ञानिक मानते हैं कि ओजोन परत के बिना पृथ्वी पर जीवन का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा। ओजोन परत के सुरक्षित ना होने से लोगों, पौधों और पशुओं के जीवन पर बहुत बुरा असर पड़ेगा। यहां तक ​​कि पानी के नीचे का जीवन भी ओजोन की कमी के कारण नष्ट हो जाएगा।

ओज़ोन परत कमी से प्राकृतिक संतुलन बिगड़ता है, सर्दियों की तुलना में अधिक गर्मी होती है, सर्दियां अनियमित रूप से आती हैं और हिमखंड गलना शुरू हो जाते हैं। इसके अलावा ओज़ोन परत की कमी स्वास्थ्य और प्रकृति के लिए खतरा है। इसलिए हम सभी को ओजोन बचाने के लिए आगे आना पड़ेगा। इस दौरान बच्चों ने पोस्टर , निबन्ध, स्लोगन आदि लिखकर ओजोन परत संरक्षण के लिए सभी को जागरूक किया। इस मौके पर विद्यालय परिवार मौजूद रहा।

Post navigation

Previous: Agra News: एन डी जैन से जबरन निष्कासित किए गए विद्यार्थी कार्यवाही कराने के लिए भटक रहे दर दर
Next: मेरठ न्यूज: घरों में गणपति बप्पा की स्थापना, रोज होती आरती प्रार्थना

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-05-03 at 2.05.05 PM
  • Etawah

Etawah News : भारत विकास परिषद तुलसी शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह सम्पन्न, समाजसेवा के संकल्प के साथ नई टीम ने संभाली जिम्मेदारी

जनवाद टाइम्स इटावा 3 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-03 at 3.30.13 PM
  • Etawah

Etawah News : स्मार्ट मीटर के खिलाफ AAP का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स इटावा 3 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-02 at 7.10.27 PM
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : मजदूर दिवस पर स्वच्छता कर्मियों का सम्मान, मुखिया ने बताया समाज की रीढ़

जनवाद टाइम्स इटावा 2 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-02 at 7.08.36 PM
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : स्वतंत्रता सेनानी बच्चन शर्मा की जयंती मनाई गई, छात्रों ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

जनवाद टाइम्स इटावा 2 May 2026

Latest News

  • Etawah News : भारत विकास परिषद तुलसी शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह सम्पन्न, समाजसेवा के संकल्प के साथ नई टीम ने संभाली जिम्मेदारी
  • Etawah News : स्मार्ट मीटर के खिलाफ AAP का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News : मजदूर दिवस पर स्वच्छता कर्मियों का सम्मान, मुखिया ने बताया समाज की रीढ़
  • Bihar News : स्वतंत्रता सेनानी बच्चन शर्मा की जयंती मनाई गई, छात्रों ने अर्पित किए श्रद्धासुमन
  • Bihar News : राजापाकर में जनगणना शुरू, पर्यवेक्षकों की बैठक में दिए गए जरूरी निर्देश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.